प्रियंका ने शेयर किए 5 ब्यूटी सीक्रेट जो निखारेंगे आपकी भी खूबसूरती

punjabkesari.in Monday, Dec 03, 2018 - 04:55 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के फंक्शन के दौरान प्रियंका की कई तस्वीरें सामने आई, जिसमें उनकी स्किन ग्लोइंग और निखरी हुई लग रही है। उनकी इस खूबसूरती का राज कोई कैमिकल प्रोडक्ट नहीं बल्कि दादाी मां के नुस्खे हैं, जोकि उन्हें उनकी मां ने बताए हैं।

वोग मैगजीन में शेयर किए ब्यूटी सीक्रेट्स

कुछ समय पहले Vogue Magazine ने ट्विटर पर प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खूबसूरत स्किन पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताए थे। आज हम वही नुस्खे आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो में जिन नुस्खो का जिक्र किया है, वह कुछ इस तरह हैं।

 

प्रियंका के ब्यूटी सीक्रेट्स
बॉडी स्क्रब

प्रियंका त्वचा की डेड स्किन को निकालने के लिए होममेड बॉडी स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया कि वह बेसन, दही, नींबू का रस, दूध, चंदन पाउडर और हल्दी को मिलाकर टैनिंग वाले पार्ट्स पर स्क्रब करती हैं। फिर इसे पूरी तरह ड्राई होने के बाद पानी से साफ कर लेती हैं। इससे ना सिर्फ उनकी त्वचा पर निखार आता है बल्कि इससे टैनिंग भी दूर हो जाती है।

लिप स्क्रब

सी-सॉल्ट, कुछ बूंदे ग्लिसरीन और गुलाबजल की मिक्स करके प्रियंका होंठों पर स्क्रब करती हैं। इससे उनके होठ गुलाबी, मुलायम और चमकदार बने रहते हैं।

स्कैलप ट्रीटमेंट

बालों की शाइन और सॉफटनेस को बरकरार रखने के लिए भी प्रियंका होममेड स्क्रब का ही इस्तेमाल करती हैं। वह दही, शहद और 1 अंडे को मिक्स करके स्कैलप पर लगाती हैं। इससे ना सिर्फ उनके बाद सॉफ्ट व शाइनी होते हैं बल्कि यह डैंड्रफ जैसी समस्याओं को भी दूर रखता है।

नारियल पानी का सेवन

नारियल पानी प्रियंका की डेली रूटीन में शामिल है, जो उन्हें स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनकी त्वचा को ग्लोइंग भी बनाता है। इतना ही नहीं, प्रियंका दूसरों को भी नारियल पानी पीने की सलाह देती है। उनका कहना है कि नारियल पानी त्वचा को अंदरूनी रूप से हाइड्रेट और मॉश्चराइजर करता है।

डे-केयर टिप्स

प्रियंका कहती है, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितने बजे सोते हैं या उठते हैं। बस आपको स्किन केयर का ध्यान रखना चाहिए।' वह सुबह उठते ही मुंह धोती है और रात को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना नहीं भूलती।

Content Writer

Anjali Rajput