कैजुअल लुक में स्पॉट हुई ये बॉलीवुड दीवाज, तस्वीरें देखिए और लीजिए समर ड्रैस आइडियाज

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 05:35 PM (IST)

बॉलीवुड हसीनाएं हर दिन अपने स्टाइलिश अंदाज में घर से बाहर स्पॉट होती हैं। कोई किसी इवेंट तो कोई जिम आउटफिट में खूबसूरत नजर आती हैं। वह अपनी सुंदर ड्रैसेज से हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। 

 

कल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ग्लैमरस अंदाज में शहर में दिखाई दी। उन्होंने डेनिम पैंट के साथ  पिंक कलर का ऑफ शौल्डर टॉप कैरी किया। इसमें वह सुंदर दिखाई दे रही थी।

 

 

सोहा अली खान कल एक इवेंट के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर के टॉप के साथ पैंसिल स्कर्ट पहनी थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में ग्रीन कलर का नैकलस पहना था। इसमें वह स्टाइलिश नजर आ रही थी।

 

 

अमृता अरोड़ा ने व्हाइट कलर के टॉप के साथ साइड कट डैनिम पहनी। उनका यह लुक गर्मियों में आप भी ट्राई कर सकती हैं।

 

 

सारा अली खान को कल जिम के बाहर देखा गया। जिम में जाने के लिए उन्होंने व्हाइट कलर की टी शर्ट के साथ ब्लैक कलर के शॉर्ट्स पहने थे। उन्होंने पिंक शूज के साथ लुक कंप्लीट की।

 

 

श्रद्धा कपूर को कैजुअल लुक में हुई स्पॉट। उन्होंने ब्लू पैंट के साथ पिंक कलर का टॉप पहना हुआ था। खुले बालों में बहुत ही सुंदर दिख रही थी।


आप भी इन स्टाइलिश दीवाज की ड्रैसेज को कॉपी कर सकते हैं। 

 

Punjab Kesari