Glamour Alert! बॉलीवुड के 12 गाऊन हर लड़की पर करेंगे सूट

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2019 - 11:27 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने खास ड्रैसअप को लेकर चर्चा में रहती हैं। पार्टी हो या कोई इवेंट, उनका लुक फैंस का दिल जीत ही लेता है। हाल ही में हुए Zee Cine Awards फंक्शन में भी बॉलीवुड एक्ट्रेस एक से बढ़ एक स्टाइलिश लुक में नजर आई। खास बात तो यह थी कि इस अवॉर्ड फंक्शन नें बॉलीवुड दीवाज ने गाउन ही पहना था।

अगर आप भी बॉलीवुड दीवाज को फॉलो करना पसंद करती हैं तो इनके इस अवॉर्ड फंक्शन लुक से आइडिया लेकर आप अपने लिए गार्जियस गाउन चुन सकती हैं। इन गाउन को आप किसी भी पार्टी या फंक्शन पर पहनकर ग्लमर्स दिख सकती हैं तो चलिए देखते हैं बॉलीवुड दीवाज के गाउन।

 

अपने स्टनिंग लुक से हर किसी को दीवाना बना लेने वाली आलिया इस ड्रैसअप भी बेहद खूबसूरत लग रहीं है। आप उनके इस लुक से आइडिया लेकर पार्टी या फंक्शन में ग्लैमर्स दिख सकती हैं।

अगर आप कुछ डिसेंट ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए सोनम का यह गाउन बिल्कुल परफेक्ट है।

दीपिका के तो हर लुक को लड़कियां कॉपी करना पसंद करती हैं। ऐसे में आप उनकी तरह रेड गाउन को भी पार्टी में ट्राई कर सकती हैं।

कैटरीना कैफ की तरह आप भी फ्लोरल गाउन पहनकर डिसेंट के साथ गार्जियस दिख सकती हैं।

जाह्ववी कपूर का यह रेड कलर की शिमरी ऑफ-शोल्डर गाउन भी पार्टी में आपको सबसे अलग दिखाएगा।

60 प्लस में भी यंग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप माधुरी तरह ब्लैक गाउन पहन सकती हैं।

चित्रांगदा की तरह ट्राई करें मेक्सी स्टाइल गाउन।

बोल्ड लुक के लिए आप मलाइका की तरह गाउन ट्राई कर सकती हैं।

डिप नेक ड्रेस के साथ हैवी ईयररिंग्स में कृति सैनन स्टनिंग लग रही थी। आप भी उनकी तरह डबल कलर गाउन ट्राई कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी की तरह आप भी बोल्ड यैलो कलर गाउन पहनकर पार्टी में सबसे अलग दिख सकती हैं।

दिया मिर्जा की तरह ट्राई करें डिसेंट ब्लैक गाउन।

अगर आप कुछ हटके पहनना चाहती हैं तो आपके लिए अंकिता का यह गाउन बिल्कुल परफेक्ट है।

Content Writer

Anjali Rajput