Isha-Anand Wedding: ऑफ व्हाइट लहंगे में बेबो तो गोल्डन साड़ी में स्टनिंग दिखीं दीपिका (See Pics)

punjabkesari.in Thursday, Dec 13, 2018 - 01:04 PM (IST)

मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी कल यानी 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में गईं। अंबानी वेडिंग के इस ग्रेड सेलिब्रेशन में जानी-मानी फेमस हस्तियां शादी में शिरकत करने पहुंची। वहीं बॉलीवुड की बात करें तो लगभग सारी फिल्म इंडस्ट्री इस वेडिंग फंक्शन में शामिल रहीं। बॉलीवुड सितारों का रॉयल से लेकर ग्लेमर्स लुक हर किसी को अपनी ओर अट्रैक्ट कर रहा था। प्रिंयका से लेकर आलिया तक, हर दीवाज एक से बढ़ एक डिजाइनर आऊटफिट में नजर आई।

चलिए, आपको बताते हैं कि आपकी फेवरेट दीवाज ने किस डिजाइनर की ड्रैस चूज की।  

मनीष मल्होत्रा के लहंगे में आलिया भट्ट

आलिया भट्ट डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के व्हाइट एंड ब्लू लहंगे में गॉर्जियस दिखी जिसके साथ उन्होंने हैगिंग ईयररिंग्स ट्राई किए।  

अबू जानी संदीप खोसला की साड़ी में दीपिका

हाल ही में दुल्हन बनी दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर के साथ शादी में एंट्री लीं।

दीपिका ने डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की आइवरी और रेड कलर की साड़ी पहनी जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थी। वहीं रणवीर भी मैचिंग व्हाइट शेरवानी में नजर आए। 

हॉट रेड और गोल्डन साड़ी में गौरी खान 

शाहरुख की पत्नी गौरी खान भी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला की रेड एंड गोल्डन साड़ी में गॉर्जियस दिखी जिसके साथ उन्होंने डीप वी-नेक स्ट्रेपी ब्लाउज वियर किया। 

डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के लहंगे में जाह्नवी

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी इसी डिजाइनर के रेड एंड गोल्डन हैवी वर्क लहंगे में नजर आईं जिसमें काफी गॉर्जियस दिख रही थी। जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी और पापा बोनी कपूर के साथ ईशा की शादी में एंट्री लीं। 

क्रीम कलर के लहंगे में माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित भी डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के व्हाइट हैवी वर्क लहंगे में खूबसूरत दिखी।

डिजाइनर मोनिका और करिश्मा के लहंगे में प्रियंका

हाल ही में बनी दुल्हन प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शादी में पहुंची। प्रियंका ने इस दौरान डिजाइनर मोनिका और करिश्मा के पैस्टल कलर के लहंगे के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया जिसमें उनका ग्लेमरस लुक देखने को मिला। 

अनिता डोंगरे के लहंगे में करीना कपूर 

हमारी बेबो भी स्टनिंग अंदाज में पति सैफ के साथ ईशा की शादी में पहुंची। उन्होंने डिजाइनर अनिता डोंगरे का आइवरी मिरर वर्क लहंगा पहना जिसके साथ करीना ने स्ट्रेपी ब्लाउज कैरी किया जो उन्हें हॉट लुक दे रहा था। वहीं सैफ भी व्हाइट कलर की बंदगला शेरवानी में नजर आए। 

Raw Mango की साड़ी में करिश्मा कपूर 

ईशा की शादी में करिश्मा आइवरी कलर की बनारसी साड़ी में नजर आईं जिसके साथ उन्होंने चौकर नेकलेस व पोटली स्टाइल बैग कैरी किया।

अनामिका खन्ना के ब्राइट पिंक लहंगे में बॉलीवुड फैशनिस्ता सोनम कपूर

सब्यसाची की बनारसी हॉट रेड साड़ी में ऐश्वर्या 

इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन डिजाइनर सब्यसाची की बनारसी रेड एंड गोल्डन साड़ी में रॉयल दिखी। वहीं उनकी बेटी आराध्य ऑरेंज लहंगा चोली में नजर आईं। 

डिजाइनर अनामिका खन्ना की ड्रेस में जैकलीन 

जैकलीन फर्नांडीस डिजाइनर अनामिका खन्ना की आइवरी ड्रेस में स्टनिंग लग रही है जिसके साथ उन्होंने कैप ट्राई किया।   

मनीष मल्होत्रा की कांजीवरम साड़ी में रेखा 


एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पैस्टल लहंगे में दिखीं। 



डिजाइनर तरुण तहिलियानी की गोल्डन शिमरी साड़ी में शिल्पा शैट्टी 


वाइन रेड वेलवेट लहंगे में शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत


डिजाइनर अंजू मोदी के येलो अनारकली सूट में विद्या बालन


डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक के व्हाइट लहंगे में दिशा पाटनी

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Disha patani looks beautiful in pastel lehenga choli for #ishaambani wedding

A post shared by Nari Kesari (@nari.kesari) on Dec 12, 2018 at 9:23am PST


मनीष मल्होत्रा के ब्लेक हैवी वर्क लहंगे में रवीना टंडन 


डिजाइनर रिंपल और हरप्रीत नरुला के फ्लोरल लहंगे में लारा दत्ता

 

Content Writer

Sunita Rajput