मम्मी श्रीदेवी की 8 साल पुरानी साड़ी में दिखीं जाह्नवी कपूर, संस्कारी देसी लुक ने जीता फैंस का दिल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 23, 2025 - 12:45 PM (IST)

नारी डेस्क: जाह्नवी कपूर जानती हैं कि फैंस का दिल कैसे जीता जाता है। हाल ही में 'होमबाउंड' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर उन्होंने मां श्रीदेवी की 8 साल पुरानी नीली साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि उनके लुक में मां के देसी टोटके की झलक भी देखने को मिली। जाह्नवी कपूर अक्सर अपनी मां श्रीदेवी की यादों को जीवित रखती हैं। पूजा-पाठ हो या पहनावा, वह मम्मी की परंपराओं को फॉलो करती नजर आती हैं। स्पेशल स्क्रीनिंग पर उन्होंने नीली रंग की वही साड़ी पहनी, जिसे श्रीदेवी ने 8 साल पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन में पहना था। जाह्नवी का यह संस्कारी अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

देसी टोटके से और खास हुआ लुक

जाह्नवी के हाथ में बंधा काला धागा सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। माना जाता है कि यह धागा नजर से बचाने के लिए बांधा जाता है। भारत में हर मां अपने बच्चों की रक्षा के लिए ऐसा टोटका अपनाती है। जाह्नवी भी कई बार इस धागे के साथ नजर आ चुकी हैं। फैंस को यह देखकर लगा मानो वह मां की परंपराओं को दिल से निभा रही हैं।

ब्लैक ब्लाउज ने बढ़ाई शोभा

नीली साड़ी के साथ जाह्नवी ने ब्लैक कलर का हाई नेक ब्लाउज कैरी किया। इसकी शॉर्ट स्लीव्स पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जिसने उनके पूरे लुक को क्लासी टच दिया। बिना किसी अतिरिक्त डीटेलिंग के भी ब्लाउज का डिज़ाइन उनके आउटफिट को शार्प और एलीगेंट बना रहा।

पश्मीना साड़ी का रॉयल लुक

इस साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया था। इसमें ब्लू और ब्लैक ड्यूल टोन दिया गया और बॉर्डर पर इंट्रीकेट एम्ब्रॉयडरी की गई। वहीं, पल्लू पर किया गया कश्मीरी टीला वर्क उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था।

जूलरी और बिंदी बनी हाइलाइट

जाह्नवी ने गले में चोकर डिजाइन वाला नेकलेस पहना, जिसमें पर्ल और लाल मोतियों की खूबसूरत डिटेलिंग थी। कानों में हैवी झुमके, हाथ में कंगन और अंगूठी ने उनके अटायर को और ग्रेसफुल बना दिया। माथे पर छोटी-सी काली बिंदी, न्यूड टोन मेकअप और स्लिक बन हेयरस्टाइल ने उनके लुक को परफेक्ट देसी फिनिश दिया।

फैंस और फिरंगी महिला का रिएक्शन

जाह्नवी के लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। किसी ने लिखा, “मम्मी की साड़ी में जाह्नवी बेहद एलीगेंट लग रही हैं।” वहीं किसी ने कहा कि “यह लुक उन्हें मां श्रीदेवी की याद दिला रहा है।” इसी दौरान एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक विदेशी महिला जाह्नवी के देसी टोटके को देखकर हैरान रह गई। फैंस इसे देखकर और भी ज्यादा प्रभावित हुए।

 यह साफ है कि जाह्नवी कपूर ने मां की साड़ी पहनकर न सिर्फ उन्हें याद किया, बल्कि अपने संस्कारी और एलीगेंट लुक से सबका दिल भी जीत लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static