बॉलीवुड दीवाज में छाया कलर्ड आई मेकअप का ट्रैंड, आप भी लीजिए आइडियाज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 05:03 PM (IST)

पार्टी हो या कोई ओर फंक्शन, खुद को अलग दिखाने के लिए लड़कियां मेकअप पर खास ध्यान देती हैं। बात अगर आईज मेकअप है तो आजकल कलर्ड मेकअप काफी ट्रैंड में है, खासकर बॉलीवुड दीवाज में। बॉलीवुड दीवाज पार्टी या फंक्शन में ही नहीं बल्कि कैजुअल लुक के साथ भी कलर्ड मेकअप करती हैं, जोकि उन्हें बहुत ही अलग और हॉट लुक देता है। अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में कलर्ड मेकअप करना चाहती हैं तो बॉलीविड दीवाज से इसके आइडियाज ले सकती हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने मेकअप लुक में नीले शेड का आईलाइनर लगाकर खुद को ट्रैंडी लुक दिया है। वैसे ब्लू कलर्स के लाइनर्स हमेशा ही ट्रैंड में रहे हैं लेकिन प्रियंका ने इस शेड को ट्विस्ट देते हुए विंग्ड लाइनर लगाने का अंदाज बिल्कुल अलग है।

दिशा पाटनी की तरह दो खूबसूरत शेड्स वाला आई मेकअप करें। उन्होंने पिंक आइशैडो और पर्पल काजल लगाया है, जो उन्हें परफेक्ट आई मेकअप लुक दे रहा है।

आप भी सारा अली खान और प्रियंका चोपड़ा की तरह यैलो आई मेकअप करके भी पार्टी में खुद को डिफरेंट लुक दे सकती हैं।

अगर आप मिनिमल मेकअप पसंद करती हैं तो श्रद्धा की इस लुक से आइडिया ले सकती हैं।

श्रद्धा कपूर की तरह ट्राई करें स्मोक आईज मेकअप लुक।

नेहा धूपिया का स्मोकि आईज (Smoky Eyes) और न्यूड लिप लुक (Nude Lips)।

एश्वर्या की तरह दें आंखों को ब्लू का यूनिक लुक।

नरगिस की तरह ट्राई करें बोल्ड ब्राउन लुक

दीपिका की ग्रीन आईज लुक भी है पार्टी परफेक्ट

ईशा गुप्ता की तरह आईज मेकअप करके दिखें परफेक्ट।

सोनाक्षी का स्मोकी आईज मेकअप भी है परपेक्ट।

Content Writer

Anjali Rajput