2019 में भी टॉप पर रहेंगे 2018 के ये बॉलीवुड आई मेकअप

punjabkesari.in Saturday, Dec 29, 2018 - 05:44 PM (IST)

बाकी कोई मेकअप न किया हो लेकिन आखों पर किया मेकअप पूरे चेहरे की लुक बदल देता हैं। वहीं बॉलीवुड दीवाज पार्टी या फंक्शन में ही नहीं बल्कि कैजुअल लुक के साथ भी कलर्ड आईज मेकअप करती हैं, जोकि उन्हें बहुत ही अलग और हॉट लुक देता है। इस साल भी बॉलीवुड दीवाज ने अपने फैशन के अलावा आईज मेकअप के साथ काफी एक्सपेरीमेंट किए, जो लड़कियों का काफी पसंद भी आए। आज हम आपको बॉलीवुड दीवाज से इंस्पायर्ड 2018 के कुछ ऐसे ही बेस्ट आईज मेकअप लुक के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप 2019 में ट्राई कर सकती हैं।

 

दीपिका पादुकोण की विंग्ड स्मोकी आईज

कांस फेस्टिवल 2018 में दीपिका ने हॉट पिंक गाउन के साथ पिंक ब्लेक विंग्ड स्मोकी आईज मेकअप किया था। आप भी बोल्ड लुक के लिए उनकी तरह ऐसा मेकअप कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा का ग्लिटर आईशैडो

साल 2018 के मेट गाला इवेंट के दौरान प्रियंका ने ग्लिटर आईशैडो लगाया था, जोकि खूब ट्रैंड में रहा। साल 2019 में भी आप प्रियंका के इस आई मेकअप लुक को फॉलो कर सकती हैं। इसके अलावा प्रियंका का पिंक व कलर्ड आईलाइनर का ट्रेंड भी 2018 में खूब देखने को मिला।

सोमन कपूर का कलरफुल आई मेकअप

2018 में सोनम का यह ग्रीन, यैलो व सिल्वर आई मेकअप भी खूब ट्रेंड में रहा। पार्टी व वेडिंग फंक्शन में खूबसूरत व अलग दिखने के लिए आप इस तरह आई मेकअप भी कर सकती हैं।

करीना कपूर का डिप स्मोकी आई मेकअप

साल 2018 में करीना का डिप स्मोकी आई मेकअप भी काफी ट्रेंड में रहा। यह आईज मेकअप उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो बोल्ड आईज मेकअप करने से बचती है।

अनुष्का शर्मा ब्राउन आई शेडो

अनुष्का शर्मा का यह ब्राउन आई मेकअप आप कैजुअल लुक के साथ ट्राई कर सकती हैं।

यामी गौतम का ब्लू स्मोकी आईशैडो

अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं तो यामी की तरह ब्लू आई मेकअप करके खुद को अट्रैक्टिव दिखा सकती है।

वाणी कपूर ग्रे आईज मेकअप

वाणी कपूर का ग्रे आई मेकअप इस वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट है। अगर आप आंखों को नैचुरल लुक देना चाहती है तो वाणी का ग्रे आईज मेकअप ट्राई करें।

कृति सेनन का कलर्ड आई मेकअप

पार्टी या फंक्शन में अट्रैक्टिव दिखने के लिए आप कृति सेनन की तरह भी कलर्ड आई मेकअप कर सकती हैं।

सोनाक्षी सिन्हा का काम्बिनेशन बोल्ड मेकअप

शिमरी ब्लैक ड्रेस के साथ सोनाक्षी का ब्लैक व ग्रीन काम्बिनेशन बोल्ड आई मेकअप पार्टी के लिए बेस्ट है।

सारा अली खान का लेवेंडर आई मेकअप लुक

बॉलीवुड की नई स्टार सारा अली खान का फैशन से लेकर मेकअप लुक लड़कियों को खूब पसंद आ रहा है। साल 2018 में उनका कलर्ड आई मेकअप लड़कियों को खूब पसंद आया।

आलिया भट्ट रेड आई-मेकअप

आलिया की तरह आंखों पर रेड कलर का आई शैडो अप्लाई करके आप खुद को ट्रैंडी आई-मेकअप लुक दे सकती है।

शिल्पा शेट्टी का बोल्ड आई मेकअप

केजुअल या पार्टी लुक के लिए आप शिल्पा का यह आई मेकअप भी ट्राई कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput