Farrey Screening में पहुंचा पूरा बॉलीवुड, कियारा-कैटरीना ने ढाया कहर

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2023 - 02:48 PM (IST)

बी-टाउन में कल की शाम फ़र्रे की स्क्रीनिंग रही। रेड कार्पेट इवेंट में लगभग सारा ही बॉलीवुड नजर  आया। कियारा से लेकर कटरीना तक, बीटाउन दिवाज ने जमकर पोज दिए। पूरी खान फ़ैमिली स्क्रीनिंग में शामिल रही। होगी भी क्यों नही ये फिल्म उनके घर की लाडली की जो है। जी हाँ, इस फिल्म में सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री डेब्यू कर रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सलमान, अरबाज़, अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा और बाक़ी सब स्क्रीनिंग में नजर आए।

कटरीना जहां ब्राइट ऑरेंज कलर की ड्रेस में क़हर ढाती दिखी

वही कियारा ने रिप्पड जींस के साथ बलेंसिआगा की हाई नेक टी-शर्ट पहनी थी। जिसकी क़ीमत एक लाख से भी ऊपर बताई जा रही है।

कटरीना की बहन इसाबेल कैफ़ भी मल्टीकलर स्कर्ट पहने दिखी। वैसे कटरीना और इसाबेल में आपको किसका ड्रेसअप अच्छा लगा बताना ना भूलें। 

ऋतिक की एक्स वाइफ सुजेन खान bf अर्सलन गोनी के साथ स्क्रीनिंग में दिखी। सुजेन के शूज़ और ड्रेस तो लोगों ने पसंद की लेकिन सुजेन के चेहरे को देखकर लोग हैरान रह गये। सुजेन फ़ेस से काफ़ी ओल्ड लग रही थी। 

बॉलीवुड की फ़ैशन क्वीन कही जाने वाली सोनम गोल्डन गर्ल बनकर पहुँची। जहां कुछ यूज़र्स को उनका लुक stunning लगा वही कुछ ना उनकी लुक को बिल्कुल बेकार कहा। 

अनन्या पांडे का फ़ैशन भी लाइमलाइट में रहता है। इस बार वह लैवेंडर ड्रेसअप में दिखी। वन पीस लैवेंडर ड्रेस के साथ oversized मैचिंग ब्लेज़र पहने।

बीटाउन इवेंट हो और ओरी ना दिखे ऐसा तो हो नही सकता। इस बार ओरी दिखे सोनाली सेहगल के साथ। 

मौनी भी हबी सूरज के साथ नजर आई लेकिन मौनी का ब्लैक बोल्ड लुक इस बार कुछ खास इम्प्रेस नही कर पाया।

किंग खान की बेगम यानी गौरी खान भी कैज़ूअल में बहुत खूबसूरत लग रही थी। गौरी ने ब्लैक tube टॉप और पैंट्स के साथ येलो ब्लेज़र पहना था।

जहां सब causal और वेस्टर्न लुक में दिखे वही गौहर खान ने क्रीम कलर का फ़्लोर लेंथ अनारकली सूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने पंजाबी जुती पहनी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हुमा और संगीता बिजलानी एक साथ पोज देती नजर आई हालाँकि हुमा का ड्रेसअप लोगों को इम्प्रेस नही कर पाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सनी देओल भी बेटे करण के साथ डैपर लुक में नजर आए। 

 

Content Writer

palak