लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद भी नहीं टिक पाया इन सेलेब्स का रिश्ता

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 06:49 PM (IST)

मॉडर्न समय में लिव इन रिलेशन में रहना काफी आम बात हो चुकी है लेकिन आज भी हमारे समाज में कुछ लोग और कुछ जगहें हैं, जहां लिव इन रिलेशन को अच्छा नहीं समझा जाता। आजकल कपल्स किसी कमिटमेंट से बचने के लिए लिव इन रिलेशन में रहने का फैसला करते है। जहां लिव इन रिलेशन में रहने से एक-दूसरे को समझने का मौका मिलता है, वहीं इसके कई नुकसान भी होते हैं लेकिन आज हम ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में बताने जा रहे है, जो लंबे समय तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद भी अलग हो गए थे। आज उनके रास्ते भी एक-दूसरे से काफी अलग है। 

 

रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ


रणवीर कपूर और कटरीना कैफ बांद्रा में एक पॉश अपार्टमेंट में लिव इन रिलेशन में रहा करते थे लेकिन ब्रेकअप के बाद अलग हो गए। यह दोनों 5 साल लिव इन रिलेशन में रहने के बाद अलग हो चुके है। 

 

जॉन अब्राहम-बिपाशा बासु


जॉन अब्राहम और बिपाशा बासु की जोड़ी को बॉलीवुड सबसे हीट जोड़ी कहा जाता था यह दोनों एक-दूसरे के साथ लगभग 10 साल रहने के बाद अलह हो गए। जिसके कुछ साल बाद बिपाशा बासु ने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी लीं। 

 

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे


सुशांत सिंह राजपूत लंबे समय अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। इसके कुछ बात इन्होंने शादी करने का फैसला लिया लेकिन कुछ कारणों से इनके बीच की दूरिया बढ़ गई और ब्रेकअप हो गया। 

 

लारा दत्ता-केली डॉरजी


लारा दत्ता और केली डॉरजी एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे थेष एक दशक के बाद इन्होंने अपना रिलेशन खत्म करने का फैसला लिया। इन दिनों लारा दत्ता ने टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी कर ली। 
 

Punjab Kesari