सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर भड़की Kangana, निमरत कौर, ऋचा चड्ढा सहित कई Actress ने भी जताया दुख

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 12:11 PM (IST)

पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर सिद्धू मूसे वाला की बीती शाम हत्या कर दी गई। सिंगर की हत्या से पॉलीवुड व बॉलीवुड इंडस्ट्री भी सदमे में है। जहां पॉलीवुड के फेमस सितारे सिद्धू की मौत पर शोक व्यस्त कर रहे हैं वही बॉलीवुड के नामी स्टार्स ने भी ट्वीट कर इस पर दुख प्रकट किया। निमरत कौर, ऋचा चड्ढा, जरीन खान, शहनाज गिल, हिमांशी खुराना ने उनकी मौत पर दुख जताया है। वही कंगना रनौत ने अपना गुस्सा जाहिर किया। 

सिंगर की मौत पर कंगना ने  जाहिर किया गुस्सा 

कंगना ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा- 'पंजाब का जान माना चेहरा सिद्धू मूसेवाला को गोलियों से छलनी कर उनकी हत्या कर दी गई है। यह बहुत ही दुखद घटना है। ये घटना पंजाब की कानून व्यवस्था को स्पष्ट रुप से बयान करती है।' 

 शहनाज गिल ने किया ट्वीट

बिग बॉस 13 से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- 'किसे दा जवान पुत एस दुनिया तो चला जावे ते इस तो वड्डा कोई और दुख नहीं हो सकदा। वाहेगुरुजी मेहर करियो।' उनके द्वारा किए गए ट्वीट का अर्थ है कि- 'किसी मां का जवान बेटा दुनिया से चला जाए इससे बड़ा कोई भी दुख नहीं हो सकता। वाहेगुरु मेहर करें। '

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ऋचा चड्ढा ने किया ट्वीट 

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि- 'बहुत ही दुखद, शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनकी मां के बारे में सोच रही हूं। बच्चे को खोना इस दुनिया का सबसे खराब दुख है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हिमांशी खुराना ने भी किया ट्वीट 

पंजाबी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की सदस्य रह चुकी हिमांशी खुराना ने भी सिद्धु मूसेवाला के निधन पर शौक जताया है। हिमांशी सिद्धू को भाई बताते हुए कहती हैं कि- 'कुछ कहने की स्थिति में तो नहीं हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले भाई।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

निमरत कौर ने किया ट्वीट 

एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी सिद्धू मूसेवाला की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए लिखा कि- 'सिद्धू मूसेवाला के साथ बहुत ही दुखद घटना हुई। उनके परिवार , फैंस और चाहने वालों के लिए दिल से प्रार्थना करती हूं। रब्ब मेहर करें।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

जरीन खान ने किया ट्वीट

एक्ट्रेस जरीन खान ने भी सिंगर की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा - 'सच में हैरान करने वाला। आपकी आत्मा को शांति मिले।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

esari1)

Content Writer

palak