‘खिलाड़ी कुमार’ का नया कारनामा: भारत के नक्शे पर रखा पैर, लोग बोले- कितना घमंडी इंसान है ये

punjabkesari.in Tuesday, Feb 07, 2023 - 12:32 PM (IST)

सुपरस्टार अक्षय कुमार के दिन लगता है अच्छे नहीं चल रहे हैं। वह ना चाहते हुए भी विवादों में फंस ही जाते हैं। अब 'खिलाड़ी' स्टार ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें देशद्रोही तक कह डाला। लोगों का कहना है कि एक्टर को इस शर्मनाक हरकत के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। चलिए बताते हैं कि आखिर पूरा मामला है क्या।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


दरअसल अक्षय ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक छोटा सा  वीडियो शेयर किया है, लेकिन उन्हें क्या पता था कि ये उनके लिए मुसीबत खड़ी कर देगा। वीडियो के शुरुआत में अक्षय कुमार ग्लोब के एनिमेशन पर चलते हुए दिख रहे हैं, इसके लिए एनिमेशन और ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है। उनक साथ नोरा फतेही, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, सोनम बाजवा भी नजर आ रही हैं।

PunjabKesari
इस वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा- - नॉर्थ अमेरिका में एंटरटेनर्स 100 फीसदी शुद्ध देसी एंटरटेनमेंट लेकर आ रहे हैं. अपनी सीट बेल्ट बांध लो, हम मार्च में आ रहे हैं। इस क्लिप में वह मुस्कुराते हुए और ग्लोब के डिजिटल रूप से बनाए गए संस्करण में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान नेटिज़न्स ने यह नोटिस किया कि उन्होंने भारत के नक्शे पर पैर रखा हुआ है। 

PunjabKesari
भारत के नक्शे का अनादर करने को लेकर लोगों ने अक्षय कुमार की क्लास लगा दी। कुछ ने तो उन्हें शर्मनाक और घमंडी इंसान तक बता डाला। एक यूजर ने जिखा- आप ऐसा करके क्या हासिल करना चाहते हैं? भारत का सम्मान करें। एक अन्य शख्स ने लिखा- इस वीडियो में देखिए अक्षय कुमार किस तरह से भारत के नक्शे को अपने पैरों के नीचे रौद  रहा है। समाज इन्हें अपना हीरो मानता  है.... हीरो न जीरो है जीरो #अक्षय कुमार को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए !

PunjabKesari
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म सेल्फी का गाना मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। उन्होंने फिल्म‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी'के टाइटल सांग को सेल्फी में रीक्रिएट किया  है। हाल ही में सलमान खान नेअक्षय कुमार के साथ इस गाने पर रील बनाया थ्रा हुक स्टेप्स किए थे, जो लोगों को काफी पसंद आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static