एक बार फिर बोल्ड अंदाज में सामने आईं प्रियंका

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2017 - 01:30 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड और हॉलीवुड की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा आजकल कई नए-नए लुक में दिखाई दे रही हैं। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बोल्ड अंदाज में नजर आईं। प्रियंका ने एक फैशन मैगजीन के जून अंक के लिए फोटोशूट करवाया है। 

फोटोशूट में प्रियंका ने शार्ट्स पहने हुए है। इस शूट के लिए प्रियंका की हेयरस्टाइलिस्ट बोक ही और मेकअप आर्टिस्ट युमी मोरी रहे। फोटोशूट में उन्होंने ऑफशोल्डर ड्रैस भी वियर की हुई है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बाल खुले छोड़े हुए थे। प्रियंका के इस शूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई है। 

आज हम आपको प्रियंका के इस फोटोशूट की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसमें वह हॉट लुक में दिखाई दे रहीं है। आपको बता दें कि हाल में प्रियंका को एक अवार्ड फंक्शन पर भी देखा गया था, जहां उन्होंने ट्रेंच कोट गाउन पहना हुआ था। 

Punjab Kesari