ये देसी नुस्खे अपनाएंगे तो नहीं फूटेगी नकसीर!

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 04:54 PM (IST)

गर्मी के मौसम में धूप में ज्यादा घूमने के कारण कुछ लोगों की नाक से खून निकलने लगता है। जिसे नकसीर फूटना कहते हैं। ऐसा ज्यादातर गर्मी की वजह से होता है। वैसे तो यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन नाक से बार-बार खून आने पर यह रोग बन सकता है क्योंकि इसमें नाक की अंदरूनी सतह के पास वाली नाजुक वाहिनियां फट जाता है। उपचार करने पर यह जल्दी ठीक हो जाती है। बार-बार अगर यह परेशानी आ रही है तो डॉक्टर से संपर्क ककरना बहुत जरूरी है।

 

नकसीर फूटने के कुछ घरेलू उपाय 


1. नकसीर फूटने पर सिर पर ठंड़े पानी की धार बनाकर डालें। 

2. गीले तौलिए को सिर रखने से जल्दी आराम मिलता है। 

3. नाक के बाहरी हिस्से पर आइस पैक का इस्तेमाल करें। 

4. बेल का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा मिलता है।

5. सुबह और शाम को 1 गिलास दूध के साथ गुलकंद का सेवन करने से गर्मी के कारण नकसीन फुटने से आराम मिलता है।  

6. नकसीर फूटने पर नाक की बजाय मुंह से सांस लें। 

7. अनार के पत्तों का रस सूंघने से नाक से खून बहना बंद हो जाता है। 

8. गर्मी के मौसम में सेब के मुरब्बे के साथ हरी इलायची के दाने मिलाकर खाने से बहुत आराम मिलता है। 

9. नकसीर फूटने पर प्याज को काटकर नाक के पास रखने से नाक से खून आना बंद हो जाता है।


 

Punjab Kesari