पार्लर को कहें No, घर पर आलू से ही करें चेहरा ब्लीच

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2020 - 10:39 AM (IST)

हर लड़की अपना चेहरा एकदम परफेक्ट चाहती है। मगर कहीं स्किन पर दाग-धब्बे, ड्राईनेस, झुर्रियां हो तो चेहरा डल नजर आने लगता है। ऐसा में लड़कियां पार्लर से ब्लीच करवाती है। मगर पार्लर से ब्लीच कैमिकल्स वाली और मंहगी पड़ती है। ऐसे में हर महीने पार्लर का खर्चा करना कई लड़कियों के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। तो चलिए आज हम आपको घर पर आसानी से मिलने वाला आलू से ही ब्लीच तैयार करना सिखाते है। इसे लगाने से त्वचा को नमी मिलने के साथ चेहरा बेदाग और ग्लोइंग होगा। तो चलिए जानते है ब्लीच बनाने का तरीका...

सामग्री

कच्चा आलू- 1 (कसा हुआ)
कच्चा दूध- 1 टेबलस्पून
शहद- 1 टेबलस्पून
हल्दी- 1 टीस्पून
गुलाब जल- 4-5 बूंदे

विधि 

- एक कटोरी लें।
- उसमें कसे हुए आलू का रस निकालकर छननी की मदद से छान लें।
- अब इसमें बाकी की चीजों को डालकर अच्छे से मिक्स करें।

पैक लगाने और उतारने का तरीका

- सबसे पहले चेहरे का सारा मेकअप रिमूव करें।
- अब तैयार पैक को कॉटन बॉल या अपने हाथों से लगाएं। 
- आप इसे चेहरे, हाथों, गर्दन आदि पर लगा सकते है। 
- 5 मिनट के लिए हल्के हाथों से मसाज करें।
- इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें।
- आप चाहे तो रात को लगा कर सुबह तक लगा रहने दे सकते है। अच्छा और इफेक्टिव रिजल्ट पाने के लिए इसे 15 दिन लगातार लगाएं। स्किप न करें। 


ध्यान रखें कि इस पैक को स्टोर करने की जगह तुंरत इस्तेमाल करें। इसे स्टोर करने से आलू का रंग काला पड़ जाता है। ऐसे में इसे यूज नहीं किया जा सकता है। 

 

क्यों है फायदेमंद?

आलू में मौजूद पोषक तत्व स्किन को ब्लीच कर कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसका पैक लगाने से दाग-धब्बे, पिंपल्स के निशान डार्क सर्कल, झाइयों आदि से राहत मिलती है। स्किन नैचुरली ग्लो करती है। त्वचा को नमी मिलती है जिससे ड्राईनेस की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। 

Content Writer

Sunita Rajput