कैंसर, लिवर से जुड़ी हर घातक बीमारी का दुश्मन है काला लहसुन, सफेद से है ज्यादा पॉवरफुल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 31, 2025 - 10:00 AM (IST)

नारी डेस्क:  आजकल सेहत को लेकर जागरूक लोग काला लहसुन (Black Garlic) को सुपरफूड मानने लगे हैं। कहा जाता है कि यह साधारण सफेद लहसुन से कई गुना ज्यादा ताकतवर होती है। आयुर्वेद और आधुनिक रिसर्च दोनों में इसके फायदे माने गए हैं। काला लहसुन कोई अलग किस्म नहीं है, बल्कि सफेद लहसुन को नियंत्रित तापमान और नमी में कई हफ्तों तक फर्मेंट करने से यह काली बन जाती है। इस प्रक्रिया से इसमें मौजूद औषधीय तत्व और ज्यादा असरदार हो जाते हैं।
 

 काले लहसुन के चमत्कारी फायदे


दिल को रखे सेहतमंद: यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और हार्ट अटैक का खतरा घटाता है

 शुगर लेवल संतुलित रखे: यह इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।  ब्लड शुगर स्पाइक्स को कम करता है

इम्युनिटी बूस्टर: यह  शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। बार-बार सर्दी, खांसी और इंफेक्शन से बचाव करता है। 

दिमाग और याददाश्त के लिए फायदेमंद: इसे खाने से  दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। तनाव और एंग्जायटी कम करने में मदद करता है। अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को भी घटा सकता है। 

शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट:  साधारण लहसुन से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और बढ़ती उम्र के असर को धीमा करता है

कैंसर से बचाव में सहायक: इसमें मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को रोकने में मदद कर सकते हैं । खासतौर पर पेट और कोलन कैंसर में उपयोगी माना जाता है

सूजन और जोड़ों के दर्द में राहत: इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आर्थराइटिस और मसल पेन में फायदेमंद है।  साधारण लहसुन की तुलना में यह  कम जलन, कम बदबू और पचाने में आसान होता है। 


 काला लहसुन खाने का तरीका

- रोज़ सुबह खाली पेट 1–2 कली खाएं
-सलाद, सूप या सब्ज़ी में मिलाकर खाएं
-शहद के साथ भी ले सकते हैं ले सकते हैं।
- ज्यादा मात्रा में न लें
- ब्लड थिनर दवा लेने वाले पहले डॉक्टर से सलाह लें
- गर्भवती महिलाएं सीमित मात्रा में लें


काला लहसुन सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि एक प्राकृतिक औषधि है जो दिल, शुगर, इम्युनिटी और उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्याओं में बेहद फायदेमंद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static