B''day Special : पिता के साथ स्टेज पर गाते थे सोनू निगम, ऐसे बने बॉलीवुड के जाने माने सिंगर

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 10:15 AM (IST)

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर सोनू निगम का आज यानि 30 जुलाई को जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर एकिटव रहने वाले सोनू निगम हर बार बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं। सोनू निगम वो सितारे हैं जिनके लाखों दिवाने हैं उनकी आवाज में एक ऐसा जादू है कि हर कोई उनकी दिवाना हो जाता है लेकिन इस मुक्काम को हासिल करने के लिए सोनू निगम को काफी मेहनत करनी पड़ी और आज उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा सब के सामने है। 

हरियाणा के फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम बचपन से ही संगीत के दिवाने थे और उनका रूझान भी इसी ओर था बहुत कम लोग यह जानते हैं कि सोनू निगम को यह कला अपने पिता से मिली और एक समय ऐसा भी था जब सोनू निगम अपने पिता के साथ शादियों में गाना गाया करते थे। तो चलिए आज हम उनके जन्मदिन पर उनकी लाइफस्टोरी आपको बताते हैं। 

4 साल की उम्र में संगीत किया शुरू 

जिस उम्र में बच्चे खेल खूद करते हैं उसी उम्र में सोनू निगम ने संगीत गाना शुरू कर दिया था। जी हां सोनू निगम महज 4 साल के थे जब उन्होंने अपने पिता के साथ स्टेज पर गाना शुरू किया और तब वह अपने पिता के साथ अलग-अलग फंक्शनस में गाया करते थे। कभी शादियों में कभी पार्टीयों में। ऐसे ही उनका रूझान इस लाइन में और बढ़ने लगा। 

मुंबई आकर करनी पड़ी कड़ी मेहनत 

बेटे को अच्छा गाता देख सोनू निगम के पिता उन्हें 18 साल की उम्र में मुंबई में ले आए ताकि वह अपना करियर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बना सके लेकिन यहां आकर भी उनका सफर आसान नहीं था। अपना पेट पालने के लिए और पैसे कमाने के लिए सोनू निगम को लगातार स्टेज शोज करने पड़े। 

इस शो से मिली असल पहचान 

इसके बाद सोनू निगम को असल पहचान  रियलिटी शो 'सारेगामा' से मिली। सोनू निगम ने इस शो को होस्ट किया फिर जिसके बाद इसी शो में उनकी मुलाकात गुलशन कुमार से हुई जिन्होंने उन्हें फिल्म 'बेवफा सनम' में मौका दिया इस फिल्म के गाने को सोनू निगम ने गाया तो वो हिट हो गया। इसके बाद सोनू निगम ने लगातार इंडस्ट्री को सुपरहिट गाने दिए और वह बहुत सी भाषाओं में गाना गा लेते हैं। 

तो इस तरह सोनू निगम ने अपने पिता के साथ कम उम्र में काम कर और कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपना नाम बनाया। 
 

Content Writer

Janvi Bithal