जो किया अपने दम पर किया, साबित किया की रंग नहीं मेहनत जरूरी, प्रियंका चोपड़ा की लाइफस्टोरी

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 05:45 PM (IST)

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा को कौन नहीं जानता ..बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके नाम के चर्चे हैं...वो एक अच्छी कलाकार तो हैं ही साथ ही वो एक बाकमाल सिंगर भी है। ऐसा नहीं है कि प्रियंका ने अपनी लाइफ में एक्टिंग पर ही जोर दिया बल्कि उन्होंने खुद को कईं सारे सामाजिक कार्यों से भी जोड़ा है प्रियंका कईं जरूरतमंद बच्चों के सपनों को पूरा कर चुकी हैं और आज भी वो उनके लिए काम कर रही हैं। 

प्रियंका जितनी एक्टिव एक्टिंग फील्ड में है उतनी ही एक्टिव वो सोशल वर्कस में भी है और वो कोई मौका नहीं छोड़ती लोगों की मदद करने का। इतना ही नहीं प्रियंका बतौर युनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के रूप में काम करती हैं और कई जरूरतमंद बच्चों की मदद करती हैं। 

अब बात अगर उनके करियर की करें तो प्रियंका ने मॉडलिंग से करियर की शुरूआत की और फिल्मों के अलावा प्रियंका और भी बहुत सारे प्रोजेक्टस करती हैं..उन्हें उससे भी काफी अच्छी अरनिंग होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा प्रॉपर्टी की मालकिन हैं और वहीं उनके पति निक करीब 175 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। 

ग्लोबल स्टार प्रियंका का विवादों से भी पुराना नाता रहा है....। प्रियंका का नाम कईं हस्तियों के साथ जुड़ चुका है इतना ही नहीं खबरों की माने तो प्रियंका की वजह से शाहरुख और गौरी के रिश्ते में खटास आ गई थी। गौरी के साथ बिगड़ते संबंधों के कारण शाहरूख ने प्रियंका से दूरी बना ली थी।

वहीं एक बार प्रियंका तब विवादों में घिर गई जब वो नरेंद्र मोदी से मिली थी। बर्लिन में प्रियंका ने पीएम से मुलाकात की थी, इस दौरान उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें लोगों ने उनके पहरावे की काफी आलोचना की थी। एक बार प्रियंका अपने हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुईं थीं। दरअसल, शो के एक एपिसोड में प्रियंका ने भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बता दिया था। जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।


     
अब बात अगर उनके करियर के शुरूआती दिनों की करें तो  साल 2000 में मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतने वाली प्रियंका इंजीनियर बनना चाहती थीं पर किस्मत की गाड़ी ऐसी चली कि वो उन्हें मुंबई ले आई। प्रियंका एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं लेकिन उन्होंने ये मुक्काम हासिल करने में काफी कठिनाइयों का सामना किया क्योंकि प्रियंका अपने इंटरव्यूज में ये कईं बार बता चुकी हैं कि उनके रंग को लेकर उनका काफी मजाक बनाया जाता था लेकिन प्रियंका ने इसी रंग को अपनी ताकत बनाया और इसी रंग से अपनी पहचान बनाई। 

प्रियंका ने अपने फैंस  का प्यार तो पाया ही है साथ में उन्होंने कईं अवार्डस भी अपने नाम किए हैं।   प्रियंका को 2 बार राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुका है, 126 साल के इतिहास में वह पहली भारतीय महिला हैं जो Vogue के कवर पेज पर आईं। वे एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्होंने People’s Choice Award को भी अपने नाम किया। प्रियंका पहली भारतीय महिला हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हुए।

आज प्रियंका उन सब औरतों के लिए मिसाल है जो अपने अंदर की कमियों और समाज की बातों की वजह से रूक जाती हैं और अपने सपने पूरे नहीं कर पाती..बल्कि उन्हें रूकना नहीं चाहिए और अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लेनी चाहिए। 

Content Writer

Janvi Bithal