रेखा ने अपने फैशन के पीछे लगाई दुनिया, बिंदी और साड़ी के आज भी दिवाने हैं लोग

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2019 - 03:33 PM (IST)

रेखा बॉलीवुड की उन खूबसूरत हिरोइनों में से एक हैं, जिनकी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग के चर्चे आज भी मशहूर हैं। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मी रेखा आज पूरे 65 वर्ष की हो चुकी हैं। 60 की उम्र पार करने के बावजूद भी रेखा ने साबित कर दिया कि उम्र तो बस एक नंबर है, खुद को सुंदर और एक्टिव दिखाने के लिए ऐज मैटर नहीं करती।

बात अगर फैशन स्टेटमेंट की करें तो 60 की होने के बावजूद भी रेखा के फैशन की दुनिया दीवानी है। यह उनका फैशन स्टाइल ही है जो उन्हें आज भी यंग दिखाता है। पार्टी हो या कोई ईवेंट, रेखा अपनी लुक से पूरी लाइमलाइट लूट लेती हैं। आज भी उनका चार्म वैसे का वैसा ही बरकरार है।

 

आज हम एवरग्रीन रेखा के कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड्स की बात करेंगे, जो आज भी सुपरहिट हैं...

साड़ियों का शौंकीन है रेखा

जैसा कि आप जानते हैं कि रेखा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भी रेखा की यह साउथ इंडियन लुक सबसे फेवरेट रही है। रेखा हमेशा अपनी कांजीवरम, सिल्की और ट्रैडिशनल साड़ियों से छाई रहती है। बोल्ड से लेकर लाइट कलर रेखा के फेवरेट रंगों में से एक हैं।

लिपस्टिक क्रेज

रेखा की लाल लिपस्टिक लुक के लोग आज भी दीवाने हैं। जिस तरह रेखा ने लिपस्टिक का यह ट्रेंड चलाया उस तरह कोई और एक्ट्रेस इसे कवर नहीं कर पाई। आज भी रेखा ज्यादातर लाल लिपस्टिक में ही नजर आती हैं।

गोल्ड लव

रेखा को गोल्ड पहनना तो पसंद है ही साथ ही उन्हें गोल्डन कलर की साड़ी वीयर करना भी बेहद पसंद है। पर्दे पर जितना गोल्ड रंग रेखा ने पहना उतना तो शायद ही किसी हिरोइन ने पहना हो।

खुले बाल

रेखा की मूवी 'बीवी हो तो ऐसी' में उनकी लुक्स ने जो कमाल पर्दे पर दिखाया उसे आज तक महिलाएं फॉलो करती हैं। आप आज भी कई बार रेखा को उसी लुक्स में देख पाएंगे जिसमें उनके बाल खुले, मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी। जहां बड़ी उम्र में महिलाएं अपने बाल खोलने से कतराती हैं, वहीं रेखा अपने काले-लंबे बाल खोलकर बाहर निकलने में कोई हेजीटेशन फील नहीं करती।

रेखा की फेवरेट बिंदी

रेखा की लाल सुर्ख बिंदी और संदूर उनका खास पहचान है। रेखा की इस लुक को आज भी कई महिलाएं फॉलो करती है।

हेडस्कार्फ के प्रति लगाव

उन्हें हेडस्कार्फ या हेडबैंड पहनना बहुत पसंद है। अभी कुछ समय पहले ही मनीष मल्होत्रा के साथ वो कुछ इस लुक में दिखी थीं। यूं तो 60 के बाद इस तरह के लुक में लोग नहीं दिखते हैं मगर रेखा ने अपनी इस लुक से एक बार फिर लोगों को हैरान कर दिया।

रेखा के इन आउटफिट्स के बाद कई फिल्मों में हिरोइनों ने ऐसा ही आउटफिट पहना था। मगर इस लुक को जिस तरह रेखा ने कैरी किया उस तरह शायद कोई और नहीं कर पाया। 

Content Writer

Harpreet