Dark Circle छिपाने के लिए सोनम करती है इस ट्रिक का इस्तेमाल

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 10:35 AM (IST)

ऐसी बहुत कम महिलाएं हैं, जिन्हें डार्क सर्कल्स यानि आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या नहीं होगी। उन महिलाओं में बॉलीवुड की हसीनाएं भी शामिल हैं। सोनम आज अपना 35 वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। बता दें, बॉलीवुड में एंट्री से पहले सोनम बहुत ज्यादा फैट थी। खबरों के मुताबिक जिस वजह से उन्हें डायबिटीज की बीमारी भी लग गई थी। मगर अपने हार्ड वर्क की बदौलत सोनम नें बहुत ही जल्द अपना वजन कम किया, और आज वह बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत दिखने वाली एक्ट्रसिस में से एक मानी जाती हैं।

खैर बात अगर करें सोनम की खूबसूरती के बारे में तो उनकी क्यूट स्माइल सभी को अपना दिवाना बना लेती है। मगर देर रात जागने और काम काज के स्ट्रेस की वजह से सोनम को डार्क सर्कल्स की प्रॉबल्म हैं। मगर अपनी हेल्थ के साथ-साथ सोनम अपनी स्किन खासतौर पर आंखों का बहुत ज्यादा ध्यान रखती है, मेकअप के अलावा सोनम घरेलू नुस्खों की मदद से आंखो पर पड़े काले घेरों को कम करना बाखूबी जानती हैं।

क्या करती हैं?

डार्क सर्कल की प्रॉबल्म से बचने के लिए सोनम आंखो पर खीरे का और आलू का रस लगाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि इन घरेलू उपायों की मदद से उन्हें डार्क सर्कल से बहुत जल्द राहत मिलती है। इसके अलावा इंसटेंट डार्क-सर्कल फ्री लुक पाने के लिए सोनम कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा ढेर सारा पानी, विटामिन-सी युक्त फूड और सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल सोनम जरुर करती हैं।

प्रापर नींद

सोनम चाहे जितनी भी बिजी हों अपनी नींद जरुर पूरी करती हैं, उनके अनुसार डार्क सर्कल से बचने और इन्हें ठीक करने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद लेना भी बहुत जरुरी है।

विटामिन-सी

सोनम अपनी डाइट में हर रोज विटामिन-सी युक्त आहार लेना नहीं भूलतीं। हेल्थ और स्किन को ध्यान में रखते हुए सोनम हर रोज एक सेब, संतरा, कीवी और मिक्स वेजिटेबल का सूप जरूर लेती हैं। उनका मानना है कि स्किन पर नेचुरल ग्लो के लिए आपका हेल्दी चीजों का सेवन करना बहुत जरूरी है।

खामियां होती हैं सबमें

सोनम का कहना है कि कमियां हर इंसान में होती हैं। मगर जरुरी है हम उन खामियों से ऊपर उठें और अपने अंदर की खासियत पहचानें। साथ ही हो सके तो खामियों को पूरा करने की कोशिश जरुर करें। कई बार जेनेटिकली भी डार्क सर्कल होते हैं, इन्हें छुपाने के लिए आप कंसीलर का ही इस्तेमाल करें तो बेहतर होगा

इंडियन स्किन टोन

सोनम के अनुसार भारतीय युवा लड़कियों की स्किन टोन हर तरह की फाउंडेशन के लिए बेस्ट है। इंडियन स्किन टोन पर हर तरह का फाउंडेशन बहुत जल्द सूट बैठ जाता है।

तो ये थे यूथ की आइकन सोनम कपूर के कुछ युनीक ब्यूटी टिप्स। जिन्हें अपनाकर आप भी सोनम की तरह एक दम फ्रेश और अट्रेक्टिव लुक पा सकती हैं। 

Content Writer

Harpreet