Celebs Look: यैलो शरारे में बेहद प्यारी लगी Bipasha की बेटी देवी, मां-बेटी ने की Twinning

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 08:07 PM (IST)

नारी डेस्कः इस समय पूरा बॉलीवुड गणपति बप्पा के स्वागत में बिजी है। मनीष मल्होत्रा से लेकर शिल्पा शैट्टी तक, बहत से स्टार्स ने अपने घर बप्पा को लेकर आए हैं। मनीष मल्होत्रा और शिल्पा शैट्टी के घर तो स्टार्स दर्शन करने भी पहुंच रहे हैं। ट्रडीशनल फंक्शन हैं तो दीवाज का गेटअप भी एकदम ट्रडीशनल ही नजर आ रहा है। चलिए आपको एक झलक में दिखाते हैं कि कौन सी दीवा कैसी गेटअप लेकर आई हैं?

देवी ने मम्मी बिपाशा के साथ की ट्विनिंग

सबसे पहले तो आपको बिपाशा और उनकी क्यूट देवी की लुक आपको दिखाते हैं। दोनों मां बेटी यैलो कलर का शरारा सूट पहनकर शिल्पा के घर पहुंची। देवी तो बहुत ही प्यारी लग रही थी।
PunjabKesari
देबिना की बेटियां लियाना और देविशा ने भी ट्विनिंग की और मल्टीकलर लहंगा पहना था। समीशा ने धोती अनारकली सूट पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

बच्चों की बात करें तो शिल्पा की बेटी भी बहुत प्यारी लग रही थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

उर्मिला का लेवेंडर-मोव और उर्वशी ने पहना पर्पल सूट

भाग्यश्री को देखिए जो टिशू सिल्क की लाइट पिंक साड़ी पहने शिल्पा के घर पहुंची। साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और हाथ में पोटली बैग पकड़े भाग्य श्री बहुत प्यारी लग रही थी लेकिन भाग्यश्री से ज्यादा चर्चे तो उर्मिला के रहे। उर्मिला ने मोव और सिल्वर कलर का फ्लोर लैंथ सूट पहना था।

PunjabKesari

पर्पल सूट की बात करें तो उर्वशी ने भी पर्पल सूट ही पहना था और सारे सूट पर मोतियों का कुछ इस तरह से हैवी वर्क किया गया था जिसे देखने पर वह ज्वैलरी की गेटअप दे रहा था।
PunjabKesari

सारा ने भी आरेंज अनारकली सूट पहनकर कुछ तस्वीरें शेयर की और सूट में तो सारा वैसे ही बहुत प्यारी लगती है। PunjabKesari

कपूर फैमिली की हसीनाएं पहुंची मनीष मल्होत्रा के घर 

कपूर फैमिली की हसीनाएं भी मनीष मल्होत्रा के घर सज-धज कर पहुंची। महीप कपूर ने बेबी पिंक प्लाजो सूट पहना था जिसके साथ उन्होंने घुंघरू वाली पंजाबी जूती वियर की थी। सूट के साथ-साथ महीप के
स्टाइलिश हैंडबैग पर भी सबका ध्यान रहा। 
 PunjabKesari
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शनाया कपूर और खुशी कपूर ने भी सूट ही पहना था लेकिन शनाया का यैलो सूट ज्यादा पसंद किया गया जबकि खुशी चिकनकारी कटआउट वाले सिंपल सूट पहने ही नजर आई।
 
PunjabKesari

 

सीमा सजदेह ने आरेंज कलर का सूट पहना था। वहीं शमिता ने मैहरून रैड प्लाजो सूट वियर किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 ईशा देओल भी अपने घर में गणपति बप्पा लेकर आई और इस दौरान ईशा ने यैलो और हॉट पिंक कलर का अनारकली सूट पहना था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Related News

static