बेटी के दिल में थे 2 छेद, 6 घंटे चली थी सर्जरी....देवी की हालात को लेकर छलका Bipasha Basu का दर्द

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 04:20 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु नवंबर में मां बनी थी। उन्होंने अपनी नन्हीं सी परी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा था। बेटी के जन्म से बिपाशा और करण की खुशियां दोगुनी हो गईं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने नन्हीं देवी को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। दरअसल, बिपाशा ने हाल ही में नेहा धूपिया संग इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी बेटी देवी जन्म के समय वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) समस्या से पीड़ित थीं।


 बेटी के बारे में बात करते हुए बिपाशा काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने नम आंखों के साथ बताया कि उनकी बेटी में 2 छेद थे। एक्ट्रेस ने बताया कि 3 महीने की होने पर देवी के हार्ट की सर्जरी हुई थी, जो 6 घंटे तक चली थी। मदरहुड जर्नी के बारे में बात करते हुए बिपाशा ने बताया- 'किसी भी नॉर्मल माता- पिता की तुलना में हमारी जर्नी काफी अलग रही है। मेरे चेहरे पर जो मुस्कान है, हमारी जर्नी उससे कहीं ज्यादा मुश्किल रही है। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऐसा कुछ किसी भी मां के साथ हो। 

देवी के जन्म के तीसरे दिन मुझे पता चला कि हमारे बेटी के दिल में दो छेद हैं।' वो आगे कहती हैं - मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऐसा कुछ किसी भी मां के साथ हो। देवी के जन्म के तीसरे दिन मुझे पता चला कि हमारी बेटी के दिल में दो छेद हैं। पहले मैंने सोचा था कि मैं इस बारे में नहीं बताऊंगी, लेकिन मैं बता रही हूं, क्योंकि कई मांओं ने इस जर्नी में मेरी मदद की है'। वो कहती हैं- हम सोचते थे कि अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन पहले महीने नहीं हुआ, दूसरे भी ठीक नहीं हुआ। तीसरे महीने जब हम स्कैन के लिए गए, सर्जनों से मिले डॉक्टरों से बात की तब मैं तैयार थी।मुझे पता था कि वो ठीक हो जाएगी और अब वो ठीक है। लेकिन सबसे मुश्किल अपने बच्चे का सही जगह पर सही टाइम पर ऑपरेशन कराने का फैसला था।'


  

Content Editor

Charanjeet Kaur