Good News : शादी के 6 साल बाद बिपाशा- करण बने माता- पिता, घर आया नन्हा मेहमान

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 03:09 PM (IST)

बी-टाउन के सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर खुशियां आई है। शादी के 6 साल बाद बिपाशा ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया है। पहली बार माता- पिता बने बिपाशा और करण को फैंस बधाईयां दे रहे हैं। 


रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा ने आज नन्ही परी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही फैंस के साथ खुशखुबरी शेयर करेंगे। 


याद हो कि बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था- ‘एक नया दौर, नयी रोशनी... हमें पहले से अधिक पूर्ण बना रही है। हमने जीवन का सफर अलग-अलग शुरू किया था, फिर हम मिले और तभी से साथ हैं। केवल दो लोगों के लिए इतना प्यार थोड़ा अधिक था, इसलिए जल्द हम दो से तीन होने जा रहे हैं।’

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में मुंबई में हुई थी। अब शादी के 6 साल बाद कपल घर आई नन्ही परी को लेकर काफी खुश और उत्साहित है।  उनके फैंस भी इस नन्ही परी को लेकर एक्साइटेड हैं। 
 

Content Writer

vasudha