फेस शेप के हिसाब से चुनें सही बिंदी डिजाइन

punjabkesari.in Friday, Aug 06, 2021 - 05:01 PM (IST)

बिंदी महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा है, जिसे लगाने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है। भारतीय महिलाओं का श्रृंगार तो बिंदी के बिना अधूरा माना जाता है लेकिन चेहरे पर निखार तभी आता है जब बिंदी फेस शेप के हिसाब से लगाई जाए। आज हम आपको चेहरे के हिसाब से बिंदी का स्लैक्शन करना बताएंगे, जिससे आप भी परफेक्ट लुक पा सकेंगी। तो चलिए जानते हैं किस आकार के चेहरे पर कौन-सी बिंदी जचती है।

बिंदी के अलग-अलग  डिजाइन

ट्रॉएंगल फेस शेप

ट्रॉएंगल शेप के चेहरे पर गोल बिंदी खूब जचती है। आप अपने ड्रैस के हिसाब से छोटी-बड़ी गोल बिंदी को चुन सकती हैं।

स्क्वेयर फेस शेप

स्क्वेयर शेप चेहरे पर गोल और वी आकार बिंदी अच्छी लगती है। इस शेप वाली महिलाओं को ज्योमेट्रिकल डिजाइनर बिंदी नहीं लगानी चाहिए। इससे लुक खराब हो जाती है।

हार्ट फेस शेप

अगर आपका चेहरा हार्ट शेप का है तो आप छोटी और बारीक डिजाइन वाली बिंदियां ट्राई करें। इसे लगाने से आपका माथा न सिर्फ बड़ा लगेगा बल्कि यह आपको खूब फबेगी भी।

ओवल फेस शेप

वैसे तो इस आकार के चेहरे वाली महिलाएं किसी भी डिजाइन की बिंदी लगा सकता है। मगर लंबी या बड़ी गोल बिंदी आपको ज्यादा अट्रैक्टिव लुक देगी।

राउंड फेस शेप

राउंड फेस शेप होने पर लंबी बिंदी ट्राई करें। यह आपके हर लुक के साथ सूट करेगी लेकिन आप बहुत ज्यादा छोटी बिंदी न लगाएं क्योंकि इस फेस शेप पर छोटी बिंदी अच्छी नहीं लगती।

डायमंड शेप फेस

डायमंड शेप फेस यानि छोटा माथा और चौड़ा जॉलाइन। इस तरह के चेहरे पर लंबी और पतली बिंदी लगानी चाहिए।

Content Writer

Anjali Rajput