भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनेगी बिहार की बेटी शिवांगी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 01:39 PM (IST)

कहा जाता था कि नौसेना महिलाओं के लिए नहीं  बना है। उसमें जाकर महिलाएं क्या करेंगी कैसे करेंगी?  लेकिन आज यहीं महिलाएं आपनी हिम्मत से नौसेना में हर रोज नया इतिहास रचती है। अब 2 दिसंबर को भारतीय नौसेना को पहली महिला पायलट मिलने जा रही है। बिहार की रहने वाली लेफ्टिनेंट शिवांगी फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। 

कोच्चि से ज्वाइंन करेंगी ड्यूटी 

बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली शिवांगी कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी ज्वाइंन करेगी। शिवांगी ने डीएवी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीटेक की थी। 

एसएसी ( पायलट ) के तौर पर हुई थी शामिल 

शिवांगी भारतीय नौसेना अकादमी में 27 एनओसी कोर्स के तहत एसएसी (पायलट) के तौर पर शामिल हुई थी। पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना का हिस्सा बनाया था और अब शिवांगी सर्विलांस विमान उडाएंगी। ये सर्विलांस विमान कम दूरी के समुद्री मिशन पर भेजे जाते हैं। इसमें एडवांस सर्विलांस राडार, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और नेटवर्किंग जैसे कई उपकरण मौजूद होते हैं।

 

 

वायुसेना में भावना कांत थी पहली पायलट

आपको बता दे इसी साल भावना कांत ने भारतीय वायुसेना में पहली महिला पायलट के तौर पर ज्वाइंन हुई थी। इनके अलावा मोहना सिंह और अवनी चतुर्वेदी भी फाइटर पायलट बनी थीं। वहीं 2021 तक भारतीय सेना में 100 महिला सैनिकों का पहला बैच भी सामिल हो जाएगा। जिन्हें भारतीय सेना के कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस मं कमीश्न किया जाएगा।

 

Content Writer

khushboo aggarwal