सुशांत केस में धोनी की चुप्पी पर बोले पुनीत वशिष्ट- अब मैं उनकी इज्जत नहीं करता

punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2020 - 05:55 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 3 महीने से ज्यादा हो चले हैं लेकिन फैंस अभी भी एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत के साथ काम करने वाले हर एक एक्टर को अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे । इस बात से भी कोई इंकार नहीं कर सकता है कि इंडस्ट्री अब दो गुटों में बंट गई है।

एम एस धोनी पर साधा निशाना

बात अगर सुशांत की फिल्म एम एस धोनी की करें तो यह फिल्म लोगों के दिल के बेहद करीब थी। क्योंकि एक तो इस में सबके फेवरेट माही थे और दूसरा एक्टर सुशांत। वहीं धोनी सुशांत की मौत पर अभी तक कुछ नहीं बोले हैं और इसी पर फैंस बेहद नाराज हैं। इसी पर 'बिग बॉस' फेम पुनीत वशिष्ठ ने अपनी राय रखी है और उन लोगों पर निशाना साधा है जो सुशांत के करीब होते हुए भी चुप हैं और उन्होंने माही यानि धोनी पर भी निशाना साधा है। 

दरअसल हाल ही में एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में पुनीत वशिष्ठ ने धोनी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर कभी वो उनसे मिलेंगे तो वह उन्हें इस बात पर आइना जरूर दिखाएंगे। 

पुनीत वशिष्ट ने कहा, 'मैं अब धोनी की बिल्कुल भी इज्जत नहीं करता हूं। कभी मिला ना उससे तो उसको ऐसा आईना दिखाऊंगा ना.....।'

इन सितारों पर भी साधा निशाना 

इतना ही नहीं  पुनीत वशिष्ठ ने धोनी के साथ-साथ महेश भट्ट, अनुराग कश्यप और बाकी स्टार्स पर भी निशाने साधते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाई है। इतना ही नहीं पुनीत ने सुशांत के केस को दाउद के साथ भी जोड़ा है और कहा कि मैनें पहले ही कहा था कि सुशांत केस में दाउद के साथ कोई न कोई लिंक जरूर हैं। '

Content Writer

Janvi Bithal