दुल्हन बनने जा रही अर्शी खान, ''बिग बॉस'' के बाद अब रचाएंगी स्वयंवर!

punjabkesari.in Sunday, Mar 21, 2021 - 12:56 PM (IST)

अक्सर अपने बयान के चलते विवादों में रहने वाली बिग बाॅस 14 कंटेस्टेंट अर्शी खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अर्शी खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। अर्शी जल्द ही शादी करने जा रही हैं और उनके चाहने वालों में से ही कोई उनका जीवनसाथी बन सकता है। नहीं समझे...अरे भाई, अर्शी अपना स्वयंवर रचाने जा रही हैं। 

अर्शी का स्वयंवर 

मिली जानकारी के मुताबिक छोटे पर्दे पर अर्शी का स्वयंवर होने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स ने अर्शी खान को स्वयंवर के लिए अप्रोच किया है। इसके साथ ही मेकर्स ने शो की तैयारियां भी शुरू कर दी है। यह भी बताया गया है कि राहुल महाजन उनके स्वयंवर को होस्ट करेंगे। हालांकि इसकी फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। 

शहनाज गिल का भी हुआ था स्वयंवर

खबरों की मानें तो शो का नाम 'आएंगे तेरे साजना (सीजन वन विद अर्शी खान)' बताया जा रहा है। गौरतलब है कि अर्शी से पहले शहनाज गिल का स्वयंवर किया गया था। हालांकि शो में आए कंटेस्टेंट में से शहनाज को उनका दुल्हा नहीं मिल पाया। 

बता दें बिग बाॅस से बाहर आने के बाद एक इंटरव्यू में अर्शी ने कहा था, 'बिग बॉस 14 के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। मुझे लोगों का सपोर्ट और प्यार मिल रहा है।  मेरे साथ कई बड़े लोग काम करना चाह रहे हैं।'

Content Writer

Bhawna sharma