पंजाब की कैटरीना का टूटा दिल ! शहनाज और सलमान खान को लेकर आई बड़ी खबर

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 05:34 PM (IST)

बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान को बड़े दिलवाले अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। वह एक ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने कई हीरोइनों को लॉन्च किया है। डेजी शाह, कैटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा के बाद इस लिस्ट में बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल का नाम भी जुड़ गया था। कहा जा रहा था कि सलमान अपनी चहेती शहनाज को  बॉलीवुड में आने का मौका देंगे, लेकिन अब  कुछ और ही खबरें सामने आ रही हैं। 


बीतों दिनों अर्पिता और आयुष शर्मा की ईद पार्टी मे सलमान खान और शहनाज की बॉन्डिंग के खूब चर्चे हुए थे। कभी शहनाज भाई जान का हाथ पकड़ उन्हें खींचती दिखाई दी तो कभी उनके गाल पर किस करती नजर आई।  इन दाेनों की वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद दावा किया गया कि सलमान खान को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। खबरें तो यह भी फैल गई कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

अभी शादी की चर्चा चल ही रही थी इसी बीच यह खबर सामने आई है कि पंजाब की कैटरीना का बॉलीवुड डेब्यू करने का सपना चकनाचूर हो गया है। फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ऐसे में गुस्से में आकर शहनाज ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि, तुरंत शहनाज ने वापस उन्हें फॉलो भी कर लिया, लेकिन चर्चाओ का बाजार गर्म है। 


फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शहनाज और सलमान के बीच कोई खटपट चल रही है। बता दें कि शहनाज गिल इंस्टाग्राम पर केवल 11 लोगों को फॉलो करती हैं। ऐसे में लिस्ट से जैसे ही सलमान खान का नाम हटा फैन्स परेशान हो उठे। पिछले दिनों खबरें आई थी कि ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में शहनाज गिल को आयुष शर्मा के अपोजिट कास्ट किया गया है।  एक्ट्रेस के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबर से काफी एक्साइटेड थे, अब इस तरह की खबरें सामने आने के बाद फैंस कंफ्यूज हैं। 

Content Writer

vasudha