बर्थडे वीक में बॉर्बी डॉल बनी Bhumi Padnekar, फैंस बोले - 'तुम लग रही हो असली....'

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 04:50 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पडनेकर की खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ एक से बढ़कर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों में एक्ट्रेस का जन्मदिन आने वाला है। ऐसे में अपने बर्थडे वीक से उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बॉर्बी डॉल लग रही हैं। एक्ट्रेस की इस लुक पर फैंस भी प्यार बरसाते दिख रहे हैं। 

पिंक ड्रेस में दिखाया भूमि ने किलर लुक 

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं इस पूरे लुक में भूमि एकदम बॉर्बी की तरह दिख रही हैं। 

पिंक सीक्वेंस पेंट सूट में भूमि के ग्लैमरस लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस का पारा बढ़ा दिया है। 

कल भूमि अपना 34वां जन्मदिन मनाएंगी। ऐसे में बर्थडे की एक्साइटमेंट उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही है। 

केक और आइसक्रीम के साथ उन्होंने अपना नया फोटोशूट करवाया है।  

 शर्ट का सिर्फ एक बटन लगाकर एक्ट्रेस ने हॉट अंदाज भी दिखाया है। वहीं फैंस के दिलों की धड़कनें उन्होंने अपने इस किलर लुक से तेज कर दी हैं। 

कानों में छोटे-छोटे ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप और ग्लॉसी लिप शेड में वह काफी सुंदर दिख रही हैं। 

गले में एक्ट्रेस ने अपने नाम का पेंडेंट पहना हुआ है जो उन्हें और भी ज्यादा स्टाइलिश लुक दे रहा है। फोटो देखने के बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

फैंस ने बरसाया प्यार 

भूमि की इन तस्वीरों पर फैंस प्यार बरसाते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'तुम हो इस संसार की असली बॉर्बी।' 

अन्य ने कहा कि - 'सुंदर बॉर्बी। '

एक ने कहा कि - 'ओह, तुम बहुत ही प्यारी लग रही हो।' 

नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ आई थी नजर 

वहीं अगर बात भूमि पडनेकर के वर्कफ्रंट की करें तो एक्ट्रेस हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'अफवाह' में दिखी थी। इसके अलावा भी भूमि कई और सारे नए प्रोजेक्ट्स के लिए भी काम कर रही हैं। कल भूमि अपना बर्थडे मनाने वाली हैं। उनकी यह तस्वीरें देख कर साफ पता लगाया जा सकता है कि वह अपने जन्मदिन के लिए कितनी एक्साइटेड हैं।

Content Writer

palak