इन 4 राशियों पर होगी भोलेनाथ की कृपा महाशिवरात्री पर बन रहा है अद्भत संयोग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 12:19 PM (IST)

महाशिवरात्री का महान पर्व शिव भक्तों का प्रिय त्योहार है। इस दिन वो मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं।भोलेनाथ का मनपसंद भांग, धतुरा, बिल्वपत्र चढ़ाकर शिवजी से मनचाहा वरदान लेते हैं। ज्योतिषशास्त्र अनुसार, इस साल ग्रहों का अनोखा संयोग बन रहा है। इस बार  शनिदेव की राशि मकर में शनि,  बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य विराजमान रहेंगे। जबकि सूर्यदेव और गुरु ग्रह कुंभ राशि में संचार कर रहे हैं। ऐसे में 4 राशियों के लोगों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में...

मेष

इस राशि वाले लोगों के लिए ग्रहों की दशा दशम भाव में हो रही है। ऐसे में भोलेनाथ की विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और व्यापार में लाभ की स्थिति बन रहेगी। लंबे समय से चल रहे काम पूरे होंगे। आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव की पूजा में लाल फूल और लाल चंदन अर्पित करें।

तुला

तुला राशि के चौथे  मतलब के सुख या माता के स्थान पर ग्रहों की दशा का  संयोग बन रहा है। ज्योतिशास्त्र अनुसार, इस राशि के लोगों का यात्रा का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर आपके काम की सरहाना हो सकती है। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। महाशिवरात्री की पूजा के लिए शहद को जरुर शामिल करें।

वृषभ

इस राशि के लोंगों के  नौवे अर्थात  भाग्य के भाव में ग्रहों की दशाी बदल रही है। वैवाहिक जीवन में मिठास आएगी। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं। शिव के रुद्राभिषेक के लिए गन्ने का रस व दूध जरुर शामिल करें। मान्यता हैकि इससे भोलेनाथ की असीम कृपा आप पर बनी रहेगी।

मकर

महाशिवरात्री के दिन भगवान शिव की कृपा इन जातकों पर भी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन सुख रहेगा। सिंगल जातकों की लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध में काले तिल डालकर शिवलिंंग पर अर्पित करें।

Content Writer

Anjali Rajput