60 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग...भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए घर ले आएं ये शुभ चीजें

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2025 - 01:48 PM (IST)

नारी डेस्क: महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के शुभ अवसर पर मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस महा शिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार की है। इस बार महाशिवरात्रि पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

PunjabKesari

ग्रहों का दुर्लभ योग लाएगा शुभ फल

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि के दिन  बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस बार धनिष्ठा नक्षत्र, परिघ योग, शकुनी करण और मकर राशि में चंद्रमा की उपस्थिति रहेगी। ये संयोग लगभग 60 साल बाद बन रहा है और तीन राशियों के लिए बेहद ही शुभ साबित होगा। इसके पहले ऐसा संयोग साल 1965 में बना था।  ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकारों का कहना है कि ग्रहों का ये दुर्लभ योग बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। 

PunjabKesari

इस दिन मनाई जाएग महाशिवरात्रि

इस बार महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी 2025 को है। यह तिथि सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर प्रारंभ होगी और 27 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। चूंकि महाशिवरात्रि में निशितकाल पूजा का महत्व माना जाता है, ऐसे में महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार को ही मनाई जाएगी।

 

PunjabKesari
महाशिवरात्रि पर घर में लाने वाली शुभ चीजें

महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजें घर में लाने और पूजन में इस्तेमाल करने से सुख, समृद्धि और शिव कृपा प्राप्त होती है। यह चीजें घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने और वास्तु दोष को दूर करने में भी मदद करती हैं। जैसे

 शिवलिंग:अगर आपके घर में अभी तक शिवलिंग नहीं है, तो महाशिवरात्रि पर इसे घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। 

रुद्राक्ष:महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष धारण करना और घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है। 

शमी के पत्ते: भगवान शिव को शमी के पत्ते अर्पित करने से शनि दोष और राहु-केतु दोष कम होता है। इसे घर में लाने से परिवार में खुशहाली आती है। 

चांदी का नाग-नागिन जोड़ा: शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन अर्पित करने और घर में रखने से कालसर्प दोष और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है। 

शिव यंत्र:महाशिवरात्रि के दिन घर में शिव यंत्र स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धन की वृद्धि होती है। 

bholenath ki kripa, mahashivratri mein sanjyog, shiv ki puja, shivling in home, ghar ka vastuभगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति घर में लाने से शिव जी की कृपा बनी रहती है और सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। इसे पूजा स्थान में रखें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static