Chhath Puja 2021ः मोनालिसा से अक्षरा सिंह तक, भोजपुरी एक्ट्रेस पर चढ़ा ''छठ का रंग''

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 04:45 PM (IST)

चार दिवसीय छठ पूजा का त्यौहार सोमवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। उत्तर प्रदेश और बिहार में इस उत्सव की धूम सबसे ज्यादा देखने को मिलती है, जिसमें महिलाएं व्रत रखती हैं और यमुना नदी में स्नान करने के लिए जाती है। बात अगर भोजपुरी इंडस्ट्री की करें तो वहीं भी यह पर्व बेहद शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। छठ पूजा के साथ भोजपुरी एक्ट्रेसेज का ट्रेडिशनल लुक भी सामने आ रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस बोल्डनेस छोड़ देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। चलिए आपको दिखाते हैं एक झलक...

सबसे पहले बात करते हैं भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की जो छठ पूजा के लिए ट्रेडिशनल साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की साड़ी के साथ रेड-गोल्डन स्ट्रिप वाला ब्लाउज पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘भारतीय नारी # #chhathpuja’

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छठ के मौके पर अपना गाना 'बड़ा भाग पवंले बाड़े' रिलीज किया। इसमें अक्षरा सिंपल साड़ी में नजर आईं।

PunjabKesari

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली ने छठ के लिए पीली और लाल रंग की साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन नथ वियर की थी, जो उन्हें एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रही थी।

PunjabKesari

एक्ट्रेस अंजना सिंह ने लाल रंग की साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहन छठ पूजा मनाई।

PunjabKesari

वहीं, रानी चटर्जी भी अपने ट्रेडिशनल लुक से सोशल मीडिया पर छा गई। उन्होंने छठ पूजा के लिए गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी।

PunjabKesari

छठ पूजा के लिए एक्ट्रेस अनारा गुप्ता पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। साथ ही उन्होंने लिखा, "नहाय खाए से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठपूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।'

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static