भारती सिंह के मायके जाने की बात सुन पति ने खुशी से चूमे जूते

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 04:03 PM (IST)

अपनी कॉमेडी से फैंस का दिल जीतने में माहिर भारतीय सिंह अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती है। आजकल वह टीवी पर कॉमेडी शो करने के साथ अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ टिकटॉक पर एक्टिव हुई नजर आती रहती है। इन दिनों उनका एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया में खूब धमाल मचा रहा है। इसमें भारतीय अपने पति से मायके जाने की बात बताती है, जिसे सुन उनके पति की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है। साथ ही वह अपने जूते को उठाकर चूमने लगते है। यह वीडियो भारती सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने सभी को खूब मनोरंजन किया। 

भारती सिंह ने अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक नया टिकटॉक वीडियो बनाकर शेयर किया है जो उनके फैंस को काफी हंसाने का काम कर रहा है। वीडियो को शेयर करते हुए भारती सिंह ने लिखा है, "हूं क्या, सारे पति ऐसे होते हैं। बीवी के घर जाने के नाम पे जूता ही चूम लिया, इतनी खुशी, जा अब नहीं जाती, मैं तेरे पास ही रहूंगी." भारती टीवी शो करने के साथ अब टिकटॉक पर नजर आती रहती है। उनकी वीडियो में उनकी एक्टिंग और अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें, इससे पहले भी उन्होंने अपने पति के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर की थी। जिसने उनके फैंस का बेहद मनोरंजन किया था। 

बात करें अगर इनके वर्कफ्रंट की तो भारतीय सिंह कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों को खूब हंसा रही हैं। वह इस शो में कभी कम्मो बुआ तो कभी भाभी बनकर दर्शकों का दिल जीत रही है। इसके अलावा भारती अपने पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ कलर्स टीवी पर उनके अपने शो 'खतरा खतरा खतरा' में काम करती नजर आ रही थी। उन्होंने इस शो में अलग और नई- नई गेम्स खिला कर दर्शकों को खूब हंसाया और उनका मनोरंजन भी किया। दोनों हसबैंड-वाइफ अक्सर टिकटॉक में भी नजर आते रहते है। 

 

Content Writer

Sunita Rajput