Sibling Goals: बॉलीवुड स्टार्स का भाई-दूज सेलिब्रेशन, देखिए स्टार्स भाई-बहनों का प्यार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 30, 2019 - 01:59 PM (IST)

आज भाई दूज है यानि की भाई-बहन का प्यार भरा पर्व। बहन, भाई के माथे पर तिलक सजाती है और भाई के सुखमय जीवन की कामनाएं करती हैं और भाई भी बहन की रक्षा का वचन देता है।

इस खट्टे-मीठे रिश्ते को हमारे फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स भी खूब एंज्वॉय करते हैं। भाई दूज के इस फेस्टिव के मौके पर कइयों स्टार्स की वीडियो व तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। कुनाल बहन से तिलक लगाते नजर आ रहे हैं वीडियो में उनके साथ इनाया भी दिखाई दे रही हैं। वहीं ईशा कॉपीकर भी बच्चों के साथ भाई दूज सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। एक्टर कार्तिक अपनी बहन कृतिका के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरे फोटो में उनकी बहन उन्हें टीका लगा रही हैं। इस फोट्स् को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My Sister has the best brother in the world 😁 She always says this...not me😂 @dr.kiki_ भाई दूज मुबारक ❤

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Oct 28, 2019 at 10:09pm PDT

चलिए इस मौके पर आपको बॉलीवुड के फेमस भाई-बहन जोड़ियों के बारे में बताते है जो एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं सलमान खान व उनके भाइयों की। अलवीरा व अर्पिता को बेहद प्यार करते हैं, अर्पिता सिर्फ सलमान ही नहीं अरबाज व सुहेल की भी बहन हैं। सुष्मिता सेन भी अक्सर भाई राजीव के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

सारा और इब्राहम में भी अच्छी बॉंडिंग हैं, हाल ही में सारा ने भाई के साथ वीडियो शेयर की जिसमें दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है।

उसके बाद नंबर आता कपूर फैमिली का, अर्जुन भले ही पहले जाह्नवी और खुशी से दूरी बना कर रखते थे लेकिन श्रीदेवी के जाने के बाद उनका प्यार बहनों से काफी गहरा हो गया। अब अर्जुन अपनी तीनों बहनों के साथ अच्छी बॉंडिंग बनाए हुए हैं। उसी तरह सोनम रिया और हर्ष वर्धन एक-दूसरे पर प्यार छिड़कते कैमरे में कैद हो ही जाते हैं।

सैफ और सोहा,  फराह और साजिद, शाहरुख के बच्चे आर्यन, सुहाना औऱ अबराम के बीच भी अच्छी बॉंडिंग है। सनी लियोन के बच्चे भी आपस में क्यूट सी बॉंडिंग रखते हैं। निशा, अक्सर अपने छोटे भाइयों के साथ स्पॉट होती हैं। वहीं तैमूर- इनाया, करण जौहर के बच्चे रुही-यश  और संजय दत्ते के बच्चे शाहरान और इकरा में अच्छी खासी बॉंडिंग रखते हैं।

 

 

अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के बीच भी काफी अच्छी बॉडिंग हैं। दोनों भाई-बहन हमेशा एक दूसरे को स्पॉट करते हुए हमेशा साथ देते है।

Content Writer

Vandana