भाग्‍यश्री ने बताई 4 आसान एक्सरसाइज, Arthritis से परेशान औरतों के लिए फायदेमंद

punjabkesari.in Saturday, Jun 19, 2021 - 11:55 AM (IST)

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ फेम भाग्यश्री भले फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ चुकी हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर 3 एक्सरसाइज बताई जो अर्थराइटिस से परेशान महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपको भी जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न और रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत होती है तो भाग्यश्री की बताई ये एक्सरसाइज कर सकती हैं।

महिलाओं में अधिक देखने को मिलती है यह समस्या

शोध के मुताबिक, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है। करीब 60% महिलाएं हड्डियों से जुड़ी प्रॉब्लम्स व आर्थराइटिस से जूझ रही हैं। इनमें से ज्यादातर हाउसवाइफ होती है। यही नहीं, आर्थराइटिस से पीड़ित लगभग 30% रोगी 45-50 साल के हैं, जबकि 18-20% रोगी की उम्र 35-45 साल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)

भाग्यश्री ने बताई आर्थराइटिस के लिए एक्सरसाइज

भाग्यश्री ने कहा कि अर्थराइटिस हाथों, कंधों, हिप्‍स और घुटनों पर असर डालता है। ऐसे में नियमित इन एक्‍सरसाइज को करने से आप दर्द से राहत पा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं आर्थराइटिस दर्द को दूर करन के लिए एक्सरसाइज...

पहली एक्सरसाइज

इसके लिए हथेलियों को सीधा रखते हुए नकल्स से मोड़ें। फिर अंगूठे को आगे व पीछे करते हुए हथेली के पास व दूर लेकर जाएं। अब अंगूठे से सबसे छोटी उंगली के निचले हिस्से को छूएं। नियमित इसे करने से जोड़ दर्द से राहत मिलेगी।

दूसरी एक्सरसाइज

इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को ऊपर उठाएं। फिर 5 तक गिनते हुए हाथों को धीरे-धीरे नीचे लाएं। इस एक्सरसाइज के 10 रेप्स करने के बाद सामान्य हो जाएं। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से कंधों की लचक बढ़ेगी। अगर पैरों के जोड़ों में दर्द रहती है तो उसे ऊपर-नीचे उठाएं।

PunjabKesari

तीसरी एक्सरसाइज

पीठ के बल सीधा लेटकर पैरों को 90 डिग्री एंगल पर मोड़ें। अब थोड़े से पीछे की ओर जाएं। रोजाना कम से कम 5 बार इस एक्सरसाइज को करने से जोड़ दर्द से आराम मिलेगा।

अब हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिससे आप इसका इलाज कर सकती हैं।

-1 गिलास में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीएं।
-हल्दी को पानी या दूध में उबालकर पीने से भी फायदा होगा।
-अदरक तेल से मालिश करें या इसकी चाय बनाकर पीएं।
-मेथी दाने को पानी में उबालकर छान लें। अब इसमें नींबू व शहद मिलाकर पीएं।
-अरंडी के तेल में अजवाइन व कपूर मिलाकर हल्के हाथों से 15-20 मिनट मालिश करें।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static