अपने शौक के लिए पति ने दांव पर लगाई पत्नी की इज्जत, जानिए क्या है पूरा मामला ?

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 02:46 PM (IST)

शादी के बाद एक महिला अपने जीवन में सबसे ज्यादा विश्वास अपने पति पर ही करती है, जरुरी नही है कि वह पति उसके विश्वास पर सही साबित हो। हाल ही में कानपुर में हुई एक घटना में न केवल पति ने अपनी पत्नी के विश्वास को तोड़ा बल्कि समाज को भी पूरी तरह शर्मसार कर दिया। अपनी जुए की लत को पूरा करने के लिए पैसे खत्म होने  पर पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। 

पति के दोस्तों ने ही की जबरदस्ती 

यह घटना कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। जिसमें एक महिला के साथ उसके ही पति के दोस्तों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार महिला की पति को जुआ खेलने का काफी शौंक था। जब घर में पति दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था तो पैसे हारने के बाद पति ने अपनी पत्नी को ही दांव पर लगा दिया। पति जब दांव में पत्नी को हार गया तो उसके 4 दोस्तों ने उस पर हक जताते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। उन्होंने मिलकर महिला की कपड़े फेड़ दिए। इसके बाद महिला ने किचन में छुप कर अपनी इज्जत बचाई। इसके साथ ही पुलिस को फोन कर इस बारे में जानकारी दी। पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर रेप का केस दर्ज कर लिया गया।

पुलिस ने कहा पति व पत्नी के बीच का है विवाद 

यह घटना ओर शर्मनाक तब बनी जब पुलिस ने कहा कि यह घटना पती व पत्नी के बीच की है इसलिए उन्होंने कुछ समय बाद सभी लड़कों को छोड़ दिया। महिला के अनुसार पुलिस ने लड़कों से पैसे लेकर उन्हें छोड़ दिया और कहा कि यह पति व पत्नी का विवाद है। पुलिस द्वारा इस केस को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है लेकिन इस किसी तरह की खास जांच नही की जा रही हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा इस केस की पूरी जांच की जा रही हैं। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal