ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगे सिर्फ 2 योगासन, बस जान लें करने का तरीका

punjabkesari.in Thursday, Dec 17, 2020 - 10:52 AM (IST)

योगा करने से कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इससे शरीर में चुस्ती-फुर्ति आने के साथ बीमारियों के होने से बचाव रहता है। रिसर्च के अनुसार भी शरीर को अंदर से मजबूत करने के लिए योगा करना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं। वैसे भी आज के समय में डायबिटीज की समस्या बच्चे हो या बड़े हर उम्र के लोगों में आम देखने को मिल रही है। ऐसे में योगासन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में कारीगर साबित होता है। तो चलिए आज हम आपको 2 ऐसे में योगासन के बारे में बताते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। साथ ही जानते हैं इसे करने का सही तरीका...

धनुरासन

ब्लड शुगर के मरीजों को रोजाना धनुरासन करना फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहने के साथ मांसपेशियों व हड्डियां में मजबूती आती है। साथ ही वजन कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इस आसन को करने का तरीका...

1. सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। 
2. अब अपने हाथों व पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। 
3. पैरों को उठाएं हुए घुटनों को मोड़ें और हाथों को पीछे की ओर करते हुए दोनों एड़ियों को पकड़ें। 
4. धनुरासन की मुद्रा में आकर इस स्थिति में करीब15 से 20 सेकंड तक रहें। 
5. फिर सामान्य मुद्रा में आकर इस आसन को दोबारा दोहराएं। 

वृक्षासन

इस आसन को वृक्ष की मुद्रा में सीधे खड़े होकर किया जाता है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहने में मदद मिलती है। सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होने के साथ मांपेशियां व हड्डियां होंगी मजबूत आती है। दिमाग शांत होने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं वृक्षासन करने का तरीका...

1. सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर कर सीधे खडे हो जाएं। 
2. अब अपने बाएं पैर को उठाकर दाईं जांघ पर रखें।
3. शरीर का वजन संतुलित रखें। 
4. अपने बाजुओं को ऊपर की ओर उठाते हुए दोनों हाथों को नमस्ते की मुद्रा में रखें। 
5. 30 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रह कर गहरी सांस लें। 
6. इसे 3-5 बार दोहराएं। साथ ही दूसरे पैर से भी इस आसन को करें। 

आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।
 

Content Writer

neetu