बच्चों के लिए बेस्ट रहेंगे ये योगासन, बढ़ेगी इम्यूनिटी दिमाग भी रहेगा हैल्दी

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 05:03 PM (IST)

कोरोना वायरस की चपेट में अब बच्चे भी तेजी से आने लगे हैं। इससे बचने के लिए पेरेंट्स को उनका खास ध्यान रखने की जरूरत है। ऐसे में बच्चे को हैल्दी डाइट के साथ योगा करवाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे उनकी इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको बच्चों के लिए 2 आसान योगासन बताते हैं...

भुजंगासन

इस योग को सर्प के आकार में किया जाता है। इससे इम्यूनिटी तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है। सांस से जुड़ी समस्याएं दूर होकर बेहतर शारीरिक व मानसिक विकास होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा शरीर सही शेप में आएगा। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ थकान व कमजोरी से राहत मिलेगी। 

ऐसे करें योगा

- सबसे पहले जमीन पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। 
- अब हाथों को कमर के पास रखें। 
- अपना सारा वजन हाथों पर डालकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठें। 
- पेटे से निचले हिस्सा जमीन पर लगा कर रखें। 
- पैरों को उंगलियों के बल पर रखें। 
- अपनी पीठ को सामर्थ्य अनुसार मोड़ें। 
- 5 बार सांस को धीरे-धीरे अंदर लें। फिर बाहर छोड़ें। 
- बाद में सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 

त्रिकोणासन 

यह योगासन करने में आसान होने के साथ बेहद फायदेमंद है। इसे त्रिभुज आकृति में किया जाता है। इस योगा से इम्यून सिस्टम मजबूत होने में मदद मिलती है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। पाचन तंत्र बेहतर होने के साथ मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आएगी। एकाग्रता शक्ति बढ़ने से दिमाग स्वस्थ रहेगा। ऐसे में तनाव दूर होने में भी मदद मिलेगी। 

ऐसे करें योगा

- सबसे पहले खुली जगह पर सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच 3.5 से 4 फीट की दूरी बनाएं। 
- अब गहरी सांस लेते हुए नीचे की ओर झुके। 
- अपने दाहिने हाथ से जमीन को छुएं। 
- दूसरे हाथ ऊपर हवा में एकदम सीधे रखें। 
- सांस को छोड़ते हुए एकदम रिलैक्स महसूस करें। 
- सांस को अंदर खींचते समय शरीर को ढीला रखें। 
- बाद में सामान्य मुद्रा में आ जाएं। 
- फिर ठीक इसी तरह दूसरी ओर से भी ऐसे ही करें। 
 

Content Writer

neetu