बच्चे की नजर तेज करने के लिए अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2017 - 06:19 PM (IST)

आँखों की देखभाल : बदलते लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से आंखों की नजर कमजोर होना एक आम समस्या बनती जा रही है। बड़े तो बड़े, आज छोटी उम्र के बच्चों को भी चश्मा लग जाता हैं क्योंकि ज्यादातर बच्चे अपना समय कंम्यूटर, विडियो गेम, मोबाइल फोन में निकाल देते हैं। इसी वजह से बच्चों की नजरे उम्र से पहले ही कमजोर हो जाती है। ऐसे में बच्चों के खान-पान और उनकी आदतों में सुधार करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ घरेलू तरीके बताएंगे, जिनको आजमाने से बच्चे की आंखों की रोशनी होगी तेज।  

 


1. गाजर का जूस

कमजोर आंखों के लिए गाजर का जूस बैस्ट है क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसलिए रोजाना अपने बच्चे को एक गिलास गाजर का जूस पिलाएं।  

 

2. मक्खन

एक कप गर्म दूध मे 1/4 छोटा चम्मच मक्खन, आधा चम्मच मुलेठी पाऊडर और 1 चम्मच शहद को अच्छी तरह मिलाएं। बच्चों को रोज रात को सोने से पहले पिलाएं। इससे आंखों की रोशनी तेज होगी। 

 

3.  इलायची

दूध को उबालकर इसमें 2 छोटी इलायची पीसकर डाल दें। रात को बच्चे को पीने के लिए दें। इससे आंखे स्वस्थ और नजर तेज रहेंगी। 

 

4.  हथेली

बच्चों को हाथों की हथेली आपस में रगड़ने के लिए कहें जब तक वे गर्म न हो जाए। फिर उन हथेलियों से आंखों को ढ़कने के लिए कहें। इससे आंखों की मांसपेशियों का आराम मिलेगा और नजर तेज होगी। 

 

5. आहार

बच्चे के आहार में विटामिन ए से भरपूर चीजों को शामिल करें। जैसे कि पपीता, संतरा, पालक, धनिया, आलु, और मांसाहारी भोजन अन्य आदि। इससे उनके स्वास्थ्य और आंखें दोनों को फायदा मिलेगा। 

 

 

Punjab Kesari