रंग गोरा करने के उपाय,10 दिनों में दिखेगा फर्क!

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 04:52 PM (IST)

एक-दूसरे से बेहतर दिखने वाले इस दौर में लोग न जाने क्या कुछ नहीं करते। गोरी रंगत पाने के लिए लड़कियां हमेशा नई-नई क्रीम्स या ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं। मार्कीट में वैसे तो ऐसी बहुत सी क्रीम्स मिलती है जो रंग गोरा करने का दावा करती है लेकिन इनमे मिले कैमिकल्स स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। मॉडर्न समय में लड़कियां अपनी स्किन के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती। वह आसान तरीके व बिना साइड-इफैक्ट से गोरी रंगत पाना पसंद करती हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचती है तो चलिए आज हम आपको घर में मौजूद ऐसी चीजों के बारे में बताते है जिनसे पेस्ट बनाकर अगर चेहरे पर लगाया जाए तो 10 दिनों में गोरा रंग पाया जा सकता हैं।

    पेस्ट बनाने के लिए सामग्री 


2 विटामिन ई कैप्सूल 
 शहद

नींबू

चावल का आटा
 गुलाबजल 

रंग गोरा करने के तरीके

1. बर्तन में 2 विटामिन ई कैप्सूल का तेल निकाल लें। इसके लिए आप इवियन 400 वाले ग्रीन या इवियन 800 के येलो कलर वाले कैप्सूट इस्तेमाल कर सकते हैं। 

2. अब इसमें अाधा चम्मच शहद मिलाएं। फिर आधा चम्मच नींबू का रस व चावल का आटा डालें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच गुलाबजल मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। 

3. जब इनका स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए तो इसके 15 मिनट के लिए अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद अपने चेहरे से इस पेस्ट को सादे पानी से साफ करें। इस नुस्खे को लगातार 10 दिनों तक इस्तेमाल करने से आपको अपने आप चेहरे की रंगत में फर्क नजर आने लगेगा। 

4. ध्यान रखें कि इस नुस्खे को इस्तेमाल करने से पहले किसी स्किन डॉक्टर से सलाह जरूर ले क्योंकि हर किसी की स्किन अलग-अलग तरह की होती है। 
 

Content Writer

Sunita Rajput