देश-विदेश के 7 सबसे खूबसूरत झरनें, देखकर हर कोई रह जाता है दंग (See Videos)

punjabkesari.in Monday, Jul 09, 2018 - 05:37 PM (IST)

गर्मियों की छुट्टियों का मजा लेने के लिए ज्यादातर लोग ऐसी जगहें पर घूमने जाते हैं, जहां झरनें, पहाड़ और झीलें हो। अक्सर लोग ऐसी जगहों को ज्यादा सर्च करते हैं, जो इस मौसम में भी ठंडी हो। अगर आप भी ऐसी ही किसी जगहें की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको दुनिया के सबसे ठंडे पानी वाले झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन झरनों पर आप अपने परिवार के साथ एडवेंचर और मस्ती का पूरा मजा ले सकते हैं। झरनों के साथ-साथ आप उस शहर में घूमने का मजा भी ले सकते हैं।
 

1. मोरक्को, Ouzoud Waterfall
मोरक्को का यह Ouzoud वॉटरफॉल किसी प्राकृतिक अजूबे से कम नहीं है। एटलस पर्वत की 360-फुट ऊंचाई से बहने वाले इस ओजौद फॉल्स में आप राफ्टिंग का मजा भी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां आप झरने के नीचे बने छोटी-छोटी गुफाओं घूमने के साथ यहां के रेस्टोरेंट में टेस्टी खाना भी खा सकते हैं।

 
Beautiful Ouzoud Waterfall in Morocco

Beautiful Ouzoud Waterfall in Morocco

Posted by Be There on Friday, June 1, 2018

2. नॉर्वे, Seven Sisters Waterfall
नॉर्वे का सेवन सिस्टर्स वॉटरफॉल दुनिया का 39वां सबसे लंबा झरना है। इस झरनें की सबसे खास बात यह है कि इसकी सात सात अलग-अलग धाराएं होती है। इसकी हर धारा 250 मीटर की ऊंचाई से गिरती है। बारिश के मौसम में यहां का नजारा बेहद रोमांचक हो जाता है।

 
Seven Sisters Waterfall, Norway

Seven Sisters Waterfall, Norway

Posted by Be There on Thursday, June 21, 2018


3. फिलीपींस, Pinipisakan Falls
गर्मियों के मौसम में यह वॉटरफॉल किसी जन्नत से कम नहीं लगता। चार धराओं वाला यह झरना जंगलों और एक गुफा से होकर बहता है। इसकी खूबसूरती देखकर ऐसा लगता है मानो यह कोई सपना हो। इस झरने को देखने और इसके ठंडे-ठंडे पानी का मजा लेने के लिए यहां दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं।

 
Pinipisakan Falls, Las Navas, Philippines

Pinipisakan Falls, Las Navas, Philippines

Posted by Be There on Sunday, May 27, 2018

4. लेबनान, Baatara Gorge Waterfall
लेबनान के बाटारा जॉर्ज वॉटफॉल की खूबसूरती देखकर भी हर कोई हैरान हो जाता है। 255 मीटर की ऊंचाई से बहने वाला यह झरना जुरासिक चूना पत्थर की गुफा बाटारा पोथोल में जाकर गिरता है।

 
Baatara Gorge Waterfall, Lebanon

Baatara Gorge Waterfall, Lebanon

Posted by Be There on Monday, June 11, 2018

5. लाओस, Kuang Si Falls
लुआंग प्राबांग के पर्यटकों के लिए यह झरना सबसे पसंदीदा साइड ट्रिप हैं। इस खूबसूरत वॉटरफॉल को वर्तनी कुआंग सी फॉल के नाम से भी जाना जाता है। सालभर बहने वाले इस झरने का प्रवाह वसंत सीजन में कम हो जाता है। मगर इसके बावजूद भी इसकी खूबसूरती वैसी ही रहती है।

 
Kuang Si Waterfalls Are Amazing

Kuang Si Waterfalls Are Amazing

Posted by Be There on Sunday, June 17, 2018


6. चेरापूंजी, Kynrem Falls
भारत के चेरापूंजी शहर में बहने वाला यह झरना भी बेहद खूबसूरत है। इस झरने को देखने और यहां की हसीन वादियों का मजा लेने के लिए टूरिट्स दूर-दूर से आते हैं। थांगखारंग पार्क के अंदर स्थित केनरेम फॉल्स भारत का 7वां सबसे ज्यादा ऊंचाई से गिरने वाली झरना है।

 
kynram Falls, Cherrapunjee

Amazing kynram Falls in Meghalaya

Posted by Be There on Sunday, May 13, 2018

7. पाकिस्तान, Sajikot Waterfall
पाकिस्तान का साजिकोट वाटरफॉल भी दुनिया के सबसे खूबसूरती झरनों में से एक है। ज्यादातर लोग यहां ट्रैकिंग और एडवेंचर का मजा लेने के लिए आते हैं। कुछ लोग तो इसकी सबसे ऊंची पीक से नीचे छलांग भी लगाते हैं।

 
Sajikot Waterfall In Havelian

Sajikot Waterfall In Havelian

Posted by Be There on Saturday, June 23, 2018

Content Writer

Anjali Rajput