खमीर हुए आटे से बनाएं यह स्वादिष्ट व्यंजन

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2019 - 12:20 PM (IST)

अक्सर गर्मियों में आटा खराब हो जाता है। आटे के खराब होने की निशानी, उसमें हल्के छेद हो जाते हैं। साथ ही अगर गलती से उसकी चपाती बन जाए तो वह स्वाद में खट्टी होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि आटे के खराब हो जाने पर उससे काफी स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बताएंगे खराब आटे से बनने वाले स्वादिष्ट चीजों के बारे में। 

भटूरे

क्या आप जानते हैं कि खराब आटे से आप स्वादिष्ट भटूरे बना सकते हैं। असल में खराब आटे के खमीर कहते हैं। खमीर का इस्तेमाल बेकरी की चीजों में किया जाता है। आप चाहें तो खराब आटे से घर पर ही ब्रैड भी तैयार कर सकते हैं। 

नान और जलेबी

भटूरों की तरह नान भी खराब हुए आटे से बना सकते हैं। साथ ही पानी और खमीर हुए आटे का घोल तैयार करके उसी जलेबी भी बनाई जा सकती है। खराब आटे का डोसा बहुत स्वादिष्ट बनता है। 

मोटी रोटी

खराब आटे की मोटी सी रोटी बेल कर तवे पर सेक लें। अगर आपको पसंद हो तो उसमें नमक भी डाल सकते हैं। तवे पर सेकने के बाद इस रोटी पर घी लगाकर खाने से आपको कोई नुकसान नहीं होगा। 

गुड़ के लड्डू

खराब आटे कि रोटियां सेक लें। थोड़ी ठंडी होने के बाद रोटियों को मिक्सी में चूर भूर करके डाल दें। साथ में कुटा हुआ गुड़ और 3 से 4 चम्मच घी के डालकर ब्लैंड कर लें। अब इस मिक्सचर के छोटे छोटे लड्डू तैयार कर लें। 

स्प्रिंग रोलस

अगर आपके पास बचे हुए न्यूडलस पड़े हैं तो खमीर आटे की पतली रोटियां बेल कर सेक लें। अब उन रोटियों में न्यूडलस भरकर, उनके रोलज बनाकर फ्राई कर लें। बहुत ही टेस्टी एंड क्रिस्प स्प्रिंग रोलस बनेंगे।  
 

Content Writer

Anjali Rajput