प्रैग्नेंसी के दौरान आती है उल्टी तो अपनाएं ये टिप्स, तुंरत मिलेगा आराम

punjabkesari.in Thursday, May 31, 2018 - 07:08 PM (IST)

प्रैग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उल्टी आना, जी मचलना और मॉर्निंग सिकनेस भी उन्हीं में से एक हैं। इन समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाइयों का इस्तेमाल करने लगती हैं। इस अवस्था में हर छोटी बात के लिए दवा खाने से गर्भ में पल रहे बच्चे की हैल्थ पर असर पड़ता है। एेसे में इन प्रॉब्लमस को दूर करने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ एेसी चीजे बताएंगे जो उल्टी और जी मचलना जैसी समस्याओं को दूर करता है। 


1. गर्भावस्था के दौरान उल्टी आना एक आम समस्या है। इससे निजात पाने के लिए काले चने के पानी का सेवन करें। रात को काले चने भिगोने के लिए रख दें। सुबह उठकर चने को अलग करके पानी पी लें। चने का पानी पीने से उल्टियां आने बंद हो जाएंगी। 


2. उल्टी आने की स्थिति में आंवले का मुरब्बा खाएं। मुरब्बा खाने से कुछ ही दिनों में उल्टी आने बंद हो जाएगी। 

 

3. सूखा धनिया भी उल्टी रोकने में मदगार हैं। ठोड़ा सा धनिया लें। इसको अच्छे से पीसकर रख लें। थोड़-थोड़े समय के बाद इसको खाएं। आप चाहे तो इसमें काला नमक मिलाकर भी खा सकते हैं। धनियां खाने से कुछ ही दिनों में उल्टियां आनी बंद हो जाएगी। 
 


4. जीरा, सेंधा नमक और नींबू रस मिलाकर सेवन करने से भी उल्टी आनी बंद हो जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट से संबंधित समस्याओं से भी राहत मिलती है। 

 

 5. उल्टी को राकने के लिए अाप घर पर गर्भवती को तुलसी के पत्ते का रस अौर उसमें शहद मिलाकर चाटने को दें। 


6. एपल सिडर विनेगर से मार्निग सिकनेस के इलाज में कारगर है। एपल सिडर विनेगर को शहद के साथ लेने पर मार्निग सिकनेस का इलाज आसानी से हो सकता है।

 

Punjab Kesari