सर्जरी के बिना ही अपने होंठों को दिखाएं Plump और Sexy

punjabkesari.in Monday, Jan 08, 2018 - 05:52 PM (IST)

ऐसी बहुत ही कम लड़कियां होती हैं, जिनके लिप्स नैचुरली उभरे होते हैं। जिन लड़कियों के होंठो काफी पतले और छोटे होती है, वह अक्सर सर्जरी या अन्य किसी ट्रीटमेंट का सहारा लेकर अपने लिप्स को उभरी हुई लुक देती है। ऐसी कई बॉलीवुड दीवाज है, जिन्होंने सर्जरी के जरिए अपने लिप्स को फुल्लर बनाया लेकिन इसमें काफी खर्चा आता है, जिसे आम लड़कियां बिल्कुल नहीं करवा सकती है। परन्तु कई ऐसे ट्रीटमेंट है, जिन्हें आप घर पर ही ट्राई करके अपने लिप्स को उभरा हुआ दिखा सकती है। इनका कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा और आप होंठों को बड़े और उभरे हुए दिखा सकती है। आइए आज हम आपको कुछ घर में इस्तेमाल करने वाले ट्रीटमेंट के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप होंठों को बड़ा, मोटा, सेक्सी और पाऊडी लुक दे सकते है। 

 

1. मसाज


मसाज की मदद से आप अपने लिप्स को बड़ा दिखा सकते है। आप चाहें तो किसी भी स्किन मसाज तेल के साथ या ऑलिव ऑयल को होंठों पर लगाएं और हल्के हाथों से 5-6 मिनट तक रब करें। फिर होंठों को गुनगुने पानी के साथ धो दें। धोने के बाद होंठों पर नैचुरली लिप बॉम शीया बटर या नारियल तेल लगाएं। इस प्रक्रिया को रोजाना इस्तेमाल करने से होंठ उभरे हुए नजर आएंगे। 

2. शहद


शहद एक नैचुरल सामग्री है जो होंठों को उभरी हुई लुक देने में काफी मददगार है। शहद होंठों की स्किन को लाइट बनाने में काफी कारगार है। होंठों पर शहद लगाएं और फिर 10 मिनट बाद साफ कर दें। साफ करने के लिए सॉफ्ट टिशू और नैचुरल लिप बॉम लगाएं। इससे होंठ पाउटी और सेक्सी दिखेंगे। 

3. ब्रश और फ्लेक


होंठों को बड़ा दिखाने के लिए ब्रशिंग और फ्लेकिंग का इस्तेमाल करें। ड्राई टूथब्रश के साथ होंठों की सफाई करें। आप इससे अपने होंठों को स्मार्ट शेप दें सकते है। ब्रशिंग की मदद से होंठों की डेड स्किन निकल जाएगी और वह मुलायम दिखेंगे। इसके बाद होंठों पर वैसलीन लगाएं और 30 मिनट तक लिप पर ब्रशिंग करें। सोने से पहले इस होंठों से उतार दें। 

4. स्क्रबिंग 


स्क्रबिंग की मदद से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसकी मदद से आप अपने होंठों को उभरे हुए और फ्रैश दिखा सकते है। थोड़े से पानी में चीनी मिलाकर होंठों को स्क्रब करें। आप चाहें तो इसमें मॉइस्चराइजर ऑयल भी मिला सकते है। फिर इस मिक्सचर से होंठों की मसाज करें और कुछ मिनट तक होंठों पर रगड़ें।  

5. आईस क्यूब


आईस क्यूस से होंठों की मसाज करने से ब्लड प्रवाह ठीक रहता है। आईस क्यू लेकर 2 मिनट तक होंठों पर रगड़ें। इससे होंठ मुलायम , हॉट, उभरे हुए और सेक्सी लगेंगे। इस प्रक्रिया को रोजाना इस्तेमाल करें। 

Punjab Kesari