मानसून में करें मध्य प्रदेश में इन जगहों की सैर

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 12:16 PM (IST)

ऐतिहासिक इमारतों को देखने के लिए मध्य प्रदेश देश की फेमस जगहों में से एक है। मंदिर, इतिहास से जुड़ी इमारतें,नदी,झीलें, तलाब और वन्यजीव आदि से संबंधित जगहों को देखने की दिलचस्पी रखते हैं तो मध्य प्रदेश इसके लिए बैस्ट ऑपशन है। मानसून के मौसम में तो यहां पर आप कुदरती नजारों का जी भर कर लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसी कुछ खास जगहें हैं जो मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। 


मांडू 


मानसून के दौरान इस जगह का नजारा देखने लायक होता है। यहां में मौजूद ऐतिहासिक सरंचनाएं मानसून में और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देती हैं। प्राकृतिक नजारे देखने और फोटोग्राफी करने के शौकिन हैं तो आप यहां पर जा सकते हैं। 

 

धुंआधार फॉल्स 


मध्य प्रदेश में धुंआधार फॉल्स को मानसून के मौसम में देखने का नजारा बेहद शानदार है। इस झरने की बौछारों धुंध की तरह उड़ती दिखाई देती हैं और तेज पानी की बौछारें की आवाजें अलग तरह की रोमांच पैदा करती हैं। 


भोपाल 


यहां पर ऐतिहासिक विरासतें, कला,संस्कृत,झीलें, महल आदि को देखने के लिए मानसून सबसे अच्छा मौसम है। 

 


 

Content Writer

Priya verma