हिमाचल का इकलौता गांव, जहां से दिखती है कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटियां

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 05:15 PM (IST)

घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश एक बेहद सुंदर जगह है। खासतौर पर लोग सर्दी में यहां पर बर्फ का मजा लेने जाते हैं। मगर यहां पर बसे छोटे- चोटे गांव भी अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने का काम करते हैं। तो चलिए आज हम हिमाचल के किन्नौर जिले में बसे एक छोटे से गांव कल्पा के बारे में बताते हैं...

कल्पा 

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में बसा कल्पा गांव बेहद ही सुंदर और आकर्षित है। यह गांव समुद्र तट से करीब 2960 मीटर ऊंचाई पर बना हुआ है। साथ ही यह शिमला से करीब 260 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह खूबसूरत गांव घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। इसकी गिनती बेस्ट पर्यटन स्थलों में होती है। कुछ समय में इसे किन्नौर का मुख्यालय माना जाता था। मगर इसकी जगह रिकांग पियो को चुना गया। इसके सबसे पास शिमला रेलवे स्टेशन बसा है।‌ गांव से रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 244 किलोमीटर है। 

दिखती है कैलाश पर्वत की बर्फीली चोटियां 

छोटे से कस्बे के रूप से मशहूर कल्पा दिखने में बेहद सुंदर और मनमोह लेने वाला गांव है। यहां की खासियत है कि इस गांव की हर जगह से कैलाश पर्वत की बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिखाई देती है। यह नजारा देखकर किसी का भी मन खुशी से भर जाएगा।

सेब के बाग

यहां आपको सुंदर सेबों के बाग भी देखने को मिलेंगे। ये बाग दिखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक हैं। सेब के ये बाग इस गांव में बसे लोगों की आय का मुख्य साधन है।

बौद्ध मठ

कल्पा में बौद्ध मठ और बहुत से मंदिर स्थापित है। यहां पर बना नारायण नागानी मंदिर में आपको शिल्प कौशल का एक आदर्श उदाहरण देखने को मिलेगा। यहां बौद्ध मठ पाएं जाते हैं। 

इस जगह पर खड़ें होकर दिखाता है पूरा गांव

यहां बसे कल्पा गांव के चौक से ठीक ऊपर एक व्यू पॉइंट बना है। उस जगह पर खड़े होकर कोई भी पूरे गांव को देख सकता है। इसतरह एक ही जगह से पूरे गांव ‌‌‌‌का नजारा देख सकते हैं। यह दिखने में बेहद ही सुंदर और आकर्षित नजर आता है।

Content Writer

neetu