बच्चों के लिए बेस्ट झूला डिजाइन, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Dec 28, 2020 - 03:35 PM (IST)

घर में नन्हा मेहमान आने की जहां खुशी होती है। वहीं उसे संभालना बेहद ही मुश्किलों भरा काम होता है। खासतौर पर सोने के मामले में तो बच्चे बहुत ही तंग करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स उन्हें अपनी बाहों का झूला बना कर सुलाते हैं। मगर इससे बच्चे तो आराम महसूस करते है। वहीं मां-बाप को घंटों बच्चों को पकड़ने से शरीर में असहनीय दर्द का अहसास होता है। ऐसे में आप उनके लिए झूला ले सकते हैं। 

 

जहां पहले बच्चे का पालना भी हाथों से झूलाना पड़ता था। वहीं अब इसकी जगह पर इलैक्ट्रॉनिक झूले आने लगे हैं। ऐसे में आप बड़ी आसानी से इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं झूले के कुछ लेटेस्ट डिजाइन...
 

आप अपने नवजात के लिए मशीन से चलने वाला झूला खरीद सकते हैं।

इसमें बच्चा आराम से रहने के साथ सुरक्षित भी रहेगा। 

इसतरह आप बच्चे को झूला झूलाने के साथ बड़ी आसानी से घर का काम कर सकती है। रिमोट से चलने वाला यह झूला बच्चों को बेहद पसंद आएगा। 

कुर्सी के डिजाइन का झूला भी सही रहेगा। इसपर खिलौने लगे होने से बच्चा आराम से खेलता भी रहेगा। 

अगर आप लकड़ी का झूला पसंद करती है तो इस तरह का डिजाइन ले सकती है। 


इस तरह का डिजाइन भी सही रहेगा। 

बेड की तरह बने झूले में आपका बच्चा 2 साल तक आराम से इस्तेमाल कर सकता है। 

 

 

Content Writer

neetu