ब्राइड टू बी Parineeti Chopra के पास है साड़ियों का शानदार कलेक्शन, डालें एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Sep 24, 2023 - 12:35 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। परिणीति आप नेता राघव चड्ढा के संग उदयपुर में सात फेरे लेंगी। परिणीति की चुलबुली अदाओं के फैंस दीवाने हैं उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को बहुत पसंद आता है। ऐसे में आज आपको एक्ट्रेस की कुछ ऐसी बेहतरीन साड़ियां दिखाते हैं जिनसे आप भी इंस्पीरेशन ले सकती हैं। आइए डालते हैं एक्ट्रेस की कलेक्शन पर एक नजर..... 

इंडिगो कलर की साड़ी में परिणीति का लुक देखने लायक है। इसमें वह काफी गॉर्जियस दिख रही हैं। अगर आप भी किसी पार्टी में रॉयल लुक चाहती हैं तो उनकी यह साड़ी ट्राई कर सकती हैं। कानों में व्हाइट ईयररिंग्स, स्ट्रेट हेयर्स और लाइट मेकअप में आप भी एक्ट्रेस जैसी दिख सकती हैं।

ब्लैक शिमर साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। नेट ब्लाउज की साड़ी में वह काफी प्यारी लग रही हैं। उनका यह लुक आप चाहें तो बैचुलर पार्टी में रिक्रिएट कर सकते हैं। ऑक्सीडाइज्ड ईयररिंग्स और ओपन हेयर्स आपके लुक में चार-चांद लगा देंगे।

फ्लॉवर प्रिंट साड़ी में आप भी काफी सुंदर लगेगी। इस पर लगी बेल्ट आपके ग्लैमरस लुक में चार-चांद लगा देगी। छोटे-छोटे ईयररिंग्स और लाइट मेकअप के साथ आप अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट कर सकती हैं।   

शिमरी प्रिंट आजकल काफी ट्रैंड में है ऐसे में अगर आप भी इस लुक को रिक्रिएट करने की सोच रही हैं तो एक्ट्रेस का यह साड़ी परफेक्ट रहेगी। बालों को खुला छोड़ और छोटे-छोटे ईयररिंग्स पहनकर आप अपने लुक पर चार-चांद लगा सकती हैं। 

ब्लैक, गोल्डन और व्हाइट कॉम्बिनेशन का सोच रही हैं तो यह साड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती हैं। साथ में चांद-बालियां, डॉर्क मेकअप और बालों की हाई पोनी करके आप लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

सिल्वर कलर लड़कियों की पहली पसंद होता है ऐसे में अगर आप भी इस कलर की साड़ी तराश रही हैं तो परी की यह साड़ी ट्राई कर सकती हैं। सिंपल लुक के साथ आप फंक्शन में सबसे हटके नजर आ सकती हैं। 

ऑल ब्लैक लुक लड़कियों का फॉरएवर फेवरेट होता है। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसी ही साड़ी की तराश में हैं तो एक्ट्रेस की  यह ब्लैक गॉल्डन साड़ी अच्छी रहेगी। साथ में मल्टी ज्वेलरी और डॉर्क मेकअप के साथ आप परिणीति जैसी गॉर्जियस दिख सकती हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

Content Writer

palak