इन 8 देशों में बेफिक्र घूम सकते हैं आप, सुरक्षा की नहीं कोई चिंता

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 04:04 PM (IST)

जिंदगी को फिर से तरो-ताजा करने के लिए घूमना-फिरना बहुत जरूरी है। छुट्टियों में परिवार के साथ कहीं जाने से आप कुछ देर के लिए फिक्रमंद होकर मस्ती कर सकते हैं। इसके लिए भी एक बात की बहुत चिंता सताती रहती है कि कहां जाएं। इसे भी बड़ी समस्या यह है कि वह जगह आपके लिए सुरक्षित भी होगी या नहीं। हम आज ऐसे ही कुछ देशों की बात कर रहे हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ पूरी तरह से सुरक्षित भी हैं। 

 
1. आइसलैंड


आइसलैंड बहुत अच्छी जगह है। सेफ्टी के लिहाज से देखा जाए तो सुरक्षित देशों के लिस्ट में भी इसका नाम भी शामिल है। यहां पर हर साल भारी तादाद में लोग घूमने के लिए आते हैं। 


2. पुर्तगाल


कुदरती खूबसूरती के कायल हैं तो पुर्तगाल बहुत अच्छी जगह है। सेफ्टी के लिहाज से भी यह देश अच्छा है। 


3. स्विटजरलैंड


धरती का स्वर्ग कहा जाने वाला स्विटजरलैंड कुदरती नजारों के साथ-साथ शांति को भी खुद में समेटे हुए है। शायद यहीं कारण है कि दुनिया भर से भारी तादाद में पर्यटक इस देश का रूख करते हैं। 


4. डेनमार्क


दुनिया के सबसे खूबसूरत और सुरक्षित देशों की बात की जाए तो डेनमार्क का नाम सबसे पहले लिया जाता है। 


5. चेक गणराज्य


शांति के साथ छुट्टिया बिताना चाहते हैं तो चेक गणराज्य बैस्ट जगह है। 


6. कनाडा


सेफ्टी के मामले में यह देश अमरीका से ज्यादा अच्छा है। इसे पीसफुल देश कहना भी गलत नहीं होगा। 


7. जापान



जापान में घूमने के लिए आपको किसी तरह की भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन आपको यहां की भाषा समझने में थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा आप यहां पर बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। 


8. ऑस्ट्रिया


यह शांति प्रिय देश माना जाता है। विदेश घूमने के लिए यह बैस्ट जगह है। 

 

Punjab Kesari