बैडरूम में लगाएं ये फूल, हमेशा लाइफ में बना रहेगा प्यार व रोमांस

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:23 PM (IST)

रोमांस के बिना लाइफ बोरिंग लगने लगती हैं। इसलिए लाइफ में हमेशा रोमांस बनाए रखने के लिए न केवल हमें अपना रवैया सही करना होगा बल्कि घर की कुछ छोटी-छोटी बातों पर भी अपनी नजर बनाए रखनी होगी। दिनभर के थकान और सिर दर्दी के बाद व्यक्ति रात को अपने बैडरूम में पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना पसंद करता हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर की थकान मिटाकर उनका प्यार व रोमांस बरकरार रखना चाहती है तो आज हम आपको बैडरूम की डैकोरेशन के कुछ टिप्स बताएंगे जो आपके बैडरूम को रोमांटिक बनाने के साथ खास लुक भी देंगे।

 

ग्रीनरी से लाइफ को बनाएं कलरफुल
कहते है कि घर व उसके आसपास हरा- भरा माहौल रखने से मन शांत रहता है लेकिन आप ग्रीनरी के जरिए अपने बेडरूम के माहौल को स्पाइसी भी बना सकते हैं, जिससे आपकी लव लाइफ हमेशा रोमांटिक बनी रहेगी। रिश्ते में रोमांस का तड़का लगाए रखना चाहते है तो बैडरूम को फ्लॉवरी टच दें। इसके अलावा मार्कीट में मिलने वाले ‘लव पॉट्स’ से भी घर को माहौल रोमांटिक बनाए रखें। 

 

इसके अलावा आज हम आपको कुछ फ्लॉवर्स के बारे में बताएंगे जिन्हें बैडरूम में रखने से हमेशा लव लाइफ में रोमांस भरा रहेगा। 

 

ऑर्चिड


ऑर्चिड फूल लगभग 25000 तरह की अलग- अलग रंगों की वैरायटी में मिल जाते है जो हर कपल की पसंद हैं। यह फूल प्यार के साथ ब्यूटी को भी दर्शाता हैं। 

 

कार्नेशन


इस फूल को गुलनार भी कहा जाता हैं। ग्रीस में इसका इस्तेमाल माला बनाने के लिए किया जाता हैं। लैटिन में इसके नाम का मतलब ‘भगवान का फूल’ होता हैं। यह फूल कई रंगों में आसानी से मिल जाते है जो कपल्स के बीच रोमांस बनाने के लिए काफी कारगर माना जाता हैं। 

 

लिली 


लिली का फूल भी कई शेड्स मिल जाता हैं। इसका हर शेड अलग जज्बात को दर्शाता है। फ्लॉवर पॉट में आप लिली के फूल सजाकर अपने बैडरूम को माहौल रोमांटिक बना सकते हैं। 

 

ट्यूलिप 


येलो, पिंक और रेड कलर का यह फूल कपल के बीच नजदीकिका बढ़ाने का काम करता हैं। आप अपने बैडरूम में इन फूलों को भी सजा सकती हैं और लाइफ में हमेशा रोमांस बरकरार रख सकती हैं। 

 

रोज या गुलाब
गुलाब को हमेशा से प्रेम का प्रतीक कहा गया हैं। अपने प्यार व रोमांस की इच्छा को अगर सामने वाले के सामने रखना चाहते हैं तो गुलाब से बेहतर कोई आप्शन नहीं हैं। इससे आपका और पार्टनर का मूड हमेशा रोमांटिक बना रहेगा। 

Content Writer

Sunita Rajput