राजस्थान में भी है मिनी कश्मीर, देखिए वादियां और झीलों वाली जन्नत - Nari

punjabkesari.in Friday, Sep 21, 2018 - 01:14 PM (IST)

कश्मीर को यूं ही जन्नत नहीं कहा जाता। प्राकृतिक की गोद में बसा कश्मीर नेचर लवर्स की सबसे पसंदीदा जगह है। मगर क्या आप जानते है कि कश्मीर की वादियों जैसा नजारा आपको दिल्ली से 600 किलोमीटर दूर बसी झीलों की नगरी उदयपुर में भी देखने को मिल सकता है। उदयपुर को नॉर्थ यानी राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है। बरसात के मौसम में यहां आपको कश्मीर की वादियों का अनुभव होगा।
  
       


आदिवासी बहुल दक्षिणी राजस्थान में बारिश का पानी यहां घूमने आए पर्यकटों का नजरिया या नजारों दोनों बदल देता है।  पूर्व का वेनिस कहे जाने वाले झीलों के शहर पर इन्द्रदेव की मेहरबानी देखने को मिलती है। उदयपुर शहर की नीली झीलों के चारों ओर बारिश से बदली फिजा देशी-विदेशी टूरिस्टों का मन झट से मोह लेती है।  

उदयपुर में देखने वाली फेमस जगहें


उदयपुर में लेक पैलेस देखने लायक है जो टूरिस्टों की पसंदीदा जगहों में से एक है। इसके अलावा यहां गुलाब बाग, राजमहल पैलेस , फतेह सिगर झील का नजारा आकर्षित करने वाला है। 

राजमहल पैलेस


पिछोला झील के किनारे सफेद संगमर से बना यह महलप्राचीन कला का शानदार नमूना है। इस महल को राजस्थान के विशाल महलो में से एक माना जाता है। 

Content Writer

Sunita Rajput